बिग बॉस मराठी के विनर को लोग बता रहे भारत का जस्टिन बीबर 

जस्टिन बीबर को मोस्ट हैंडसम मर्द माना जाता था, हालांकि समय के साथ उनकी चमक खो गई। हाल में ही एक नया इंडियन जस्टिन बीबर मिला है, जिसे भारत का सबसे खूबसूरत पुरुष का पुरस्कार मिला है, इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनका क्रेज बढ़ गया है। 

सूरज चव्हाण को चुना गया भारत का सबसे हैंडसम पुरुष

अपने जोशीले परफॉर्मेंस और पॉप म्यूजिक कवर के लिए मशहूर सूरज चव्हाण को भारत का सबसे हैंडसम पुरुष चुना गया है, जो बिग बॉस मराठी सीजन 5 के विनर भी रह चुके हैं। उनका स्टाइल जस्टिन बीबर से मैच खाता है, इसीलिए लोग उन्हें भारत का जस्टिन बीबर भी कहते हैं, हालांकि उनके लुक को लेकर कुछ लोग सोशल मीडिया पर उनका मजाक भी उड़ाते हैं। 

माता-पिता के गुजर जाने के बाद सूरज चव्हाण ने सभॉंली जिम्मेदारी

बचपन में ही सूरज चव्हाण के माता-पिता गुजर गए थे, इसके बाद से परिवार की सारी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी। सूरज की पांच बहने हैं, जिसका उन्होंने पालन पोषण किया, हालांकि उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत की, इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया को अपना माध्यम बनाया, उन्होंने अनएडिटेड वीडियो शेयर करना शुरू किया। उनके एनर्जी और मजेदार एक्सप्रेशन को देखकर उनकी फॉलोइंग बढ़ती गई। 

धीरे-धीरे वह इंस्टाग्राम पर पॉपुलर हो गए और उनकी लोकप्रियता बढ़ती गई। आज इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 2.7 मिलियन फॉलोअर है। 

also read – सेलिना जेटली ने पीएम मोदी से अपने भाई को जेल से छुड़ाने के लिए लगाई गुहार

सूरज चव्हाण को उनके स्टेज प्रेजेंस और हेयर स्टाइल ने बनाया इंडियन जस्टिन बीबर 

सूरज चव्हाण का स्टेज प्रेजेंस और हेयर स्टाइल काफी हद तक जस्टिन बीबर से मिलता-जुलता है, इसी वजह से सोशल मीडिया पर उनका नाम इंडियन जस्टिन बीबर पड़ गया। मौजूदा समय में उनके लाइव शो को देखने के लिए भीड़ उमड़ जाती है। 

Leave a Comment

For important updates, join our Telegram channel:

👉 Join Telegram Channel