विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ गायब? फैंस के उड़े होश, सोशल मीडिया पर मचा भारी हड़कंप

क्रिकेट के मैदान पर बड़े-बड़े गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले ‘किंग कोहली’ के फैंस के लिए आज की सुबह किसी बुरे सपने जैसी रही। जैसे ही लोगों ने अपना फोन खोला और इंस्टाग्राम पर विराट कोहली की प्रोफाइल देखनी चाही, वहां सन्नाटा पसरा मिला। जी हां, करोड़ों दिलों की धड़कन विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक से प्लेटफॉर्म से गायब हो गया है। अभी-अभी मिल रही जानकारी के मुताबिक, जैसे ही फैंस को इस बात की भनक लगी, सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर मानों सुनामी आ गई। हर कोई बस यही पूछ रहा है कि आखिर विराट का अकाउंट कहां चला गया? क्या ये हैक हुआ है या विराट ने खुद इसे डिलीट किया है?

हैकर्स का हमला या कोई नया प्रमोशनल स्टंट?

आप को बता दें कि जैसे ही विराट का अकाउंट ‘User Not Found’ दिखाने लगा, इंटरनेट पर थ्योरीज की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों का कहना है कि विराट का अकाउंट किसी बड़े साइबर अटैक का शिकार हो गया है, क्योंकि 270 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स वाले अकाउंट को संभालना कोई छोटी बात नहीं है। वहीं, सोशल मीडिया पर एक धड़ा ऐसा भी है जो इसे एक सोची-समझी मार्केटिंग स्ट्रेटेजी बता रहा है। अक्सर देखा गया है कि बड़े सितारे अपनी किसी नई फिल्म या ब्रांड लॉन्च से पहले अपने पुराने पोस्ट डिलीट कर देते हैं या अकाउंट डिएक्टिवेट कर देते हैं ताकि हाइप बनाई जा सके। पता पता चला है कि कई बार तकनीकी गड़बड़ी (ग्लिच) की वजह से भी मेटा के प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे बड़े अकाउंट्स अस्थायी रूप से गायब हो जाते हैं। फैंस के बीच इस वक्त गजब की बेचैनी देखने को मिल रही है, क्योंकि विराट सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं बल्कि एक बहुत बड़ा ब्रांड भी हैं।

करोड़ों का नुकसान और फैंस की बढ़ती धड़कनें

विराट कोहली की लोकप्रियता का आलम ये है कि वो इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करने के लिए 14 से 15 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। ऐसे में इतने बड़े अकाउंट का अचानक गायब होना न सिर्फ उनके फैंस के लिए झटका है, बल्कि कमर्शियल लिहाज से भी ये बहुत बड़ी बात है। देखने को मिल रहा है कि ट्विटर (अब X) पर लोग मीम्स की बौछार कर रहे हैं तो कुछ इमोशनल होकर विराट से वापसी की गुहार लगा रहे हैं। फैंस को डर है कि कहीं उनके पसंदीदा खिलाड़ी ने क्रिकेट से ब्रेक के साथ-साथ डिजिटल दुनिया से भी दूरी बनाने का फैसला तो नहीं कर लिया? अभी तक न तो विराट की तरफ से और न ही उनकी पीआर टीम की तरफ से इस पर कोई सफाई आई है। वहीं उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के अकाउंट पर भी लोग जाकर कमेंट कर रहे हैं कि ‘भाभी, भैया का अकाउंट कहां गया?’

सोशल मीडिया की दुनिया में किंग कोहली का दबदबा

विराट कोहली भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के उन चुनिंदा एथलीटों में शामिल हैं जिनके फॉलोअर्स की संख्या आसमान छूती है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बाद वो सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एथलीट्स की लिस्ट में आते हैं। ऐसे में उनका गायब होना सिर्फ एक तकनीकी खबर नहीं बल्कि एक ग्लोबल हेडलाइन बन चुकी है। कुछ पुराने क्रिकेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि शायद कोहली अपनी मेंटल हेल्थ और शांति के लिए कुछ समय सोशल मीडिया के शोर-शराबे से दूर रहना चाहते हों। हालांकि, बिना किसी पूर्व सूचना के ऐसा होना सबको खटक रहा है।

Also Read – महाकुंभ विवाद में ममता कुलकर्णी भी कूदीं, दिया विवादित बयान, बोलीं– ‘10 में से 9 शंकराचार्य झूठे’

फिलहाल, विराट कोहली के फैंस की निगाहें अब उनके अगले कदम या किसी आधिकारिक बयान पर टिकी हैं। चाहे ये कोई तकनीकी खराबी हो, हैकिंग हो या किसी ब्रांड का नया पैंतरा, एक बात तो साफ है कि कोहली की एक छोटी सी डिजिटल हलचल भी दुनिया भर में तहलका मचाने के लिए काफी है। उम्मीद है कि जल्द ही ‘किंग’ अपने पुराने अंदाज में वापसी करेंगे और फैंस को परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तब तक के लिए सोशल मीडिया पर कयासों का दौर जारी है।

Leave a Comment

For important updates, join our Telegram channel:

👉 Join Telegram Channel