Toyota Grand Highlander फैमिली SUV सेगमेंट में एक प्रीमियम और पावरफुल ऑप्शन के रूप में पेश की गई है। टोयोटा ने इसे खासकर बड़े परिवारों और लॉन्ग ड्राइव पसंद करने वालों लोगो के लिए डिज़ाइन किया गया है। ये SUV दमदार इंजन, लग्ज़री इंटीरियर और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है, जो इसे अपनी कैटेगरी में और अट्रैक्टिव बनाता है।
Toyota Grand Highlander Features

टोयोटा ग्रैंड हाईलैंडर को एडवांस टेक्नोलॉजी और लग्ज़री फीचर्स के साथ बनाया गया है। इसमें एक्सटीरियर में LED हेडलैंप्स, LED DRLs और LED टेललाइट्स दिए गए हैं, जो नाइट ड्राइविंग के दौरान बेहतर विज़िबिलिटी और प्रीमियम लुक देता हैं। इसकी डिज़ाइन स्टाइलिश और मॉडर्न है, जो इसे एक आकर्षक फैमिली SUV बनाता है।
इंटीरियर की बात करें तो इसमें एक बड़ा और हाई-रेज़ोल्यूशन वाला 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम सामील किया गया है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले दोनों को सपोर्ट करता है। ड्राइविंग को और भी बेहतर बनाने के लिए इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वॉइस कमांड सपोर्ट, वायरलेस चार्जिंग और मल्टी-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं।
आरामदायक सफर के लिए इस SUV में प्रीमियम लेदर सीट्स दी गई हैं, जो हीटेड और वेंटिलेटेड ऑप्शन के साथ आती हैं। वहीं, ऊपर की ओर दिया गया पैनोरमिक सनरूफ ड्राइविंग के दौरान ओपन-एयर फीलिंग देता है जो आपके लंबे सफर को और मजेदार बना देता है।
सबसे खास बात इसमें स्पेशियस 3-Row सीटिंग अरेंजमेंट है। इसमें 7 से 8 लोग आसानी से बैठ सकते हैं और तीसरी रो में भी एडल्ट पैसेंजर्स को पर्याप्त लेगस्पेस मिलती है। इसके अलावा इसमें बड़ा बूट स्पेस और स्मार्ट स्टोरेज ऑप्शंस भी दिए गए हैं, जिससे ये SUV फैमिली ट्रिप्स और लंबी यात्राओं के लिए परफेक्ट साबित होती है।
Toyota Grand Highlander Mileage
माइलेज के मामले में Toyota Grand Highlander अपने सेगमेंट में बहोत अच्छा प्रदर्शन करती है और फैमिली SUV होने के बावजूद ईंधन दक्षता को संतुलित बनाए रखती है। इसका पेट्रोल वेरिएंट लगभग 11 से 13 km/l का माइलेज देने में सक्षम है, जो सिटी ड्राइव और मिक्स्ड कंडीशंस में ठीक-ठाक परफॉर्मेंस प्रदान करता है। वहीं, इसका हाइब्रिड वेरिएंट और भी ज्यादा एफिशिएंट है और लगभग 15 से 17 km/l तक का माइलेज दे सकता है, जो लंबे सफर और हाईवे ड्राइव के लिए बेहद किफायती साबित होता है।
हाइब्रिड पावरट्रेन सिर्फ बेहतर माइलेज ही नहीं देता बल्कि पर्यावरण के लिए भी ज्यादा अनुकूल है, क्योंकि ये कार्बन उत्सर्जन को कम करता है। खासकर शहर की ट्रैफिक कंडीशंस में, जहां बार-बार ब्रेक और स्टार्ट की ज़रूरत होती है, हाइब्रिड सिस्टम बैटरी पावर पर काम करता है और ईंधन की खपत को कम कर देता है। इस वजह से Toyota Grand Highlander उन ग्राहकों के लिए एक स्मार्ट चॉइस बन जाती है जो फैमिली कम्फर्ट के साथ-साथ फ्यूल सेविंग और इको-फ्रेंडली ड्राइविंग को भी प्राथमिकता देते हैं।
Toyota Grand Highlander Engine
Toyota Grand Highlander को कंपनी ने पावरफुल और एफिशिएंट इंजन ऑप्शंस के साथ पेश किया है। इसमें पहला विकल्प है 2.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन, जो लगभग 265 bhp की पावर और 419 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन हाईवे पर मजबूत पिकअप और स्मूद एक्सेलरेशन प्रदान करता है, जिससे आपकी लंबी दूरी की ड्राइव बेहद आरामदायक हो जाती है।
दूसरा विकल्प है 2.5-लीटर हाइब्रिड इंजन, जो बेहतर फ्यूल-एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है। ये इंजन पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के कॉम्बिनेशन पर काम करता है, जिससे न केवल ईंधन की बचत होती है बल्कि ये ज्यादा स्मूद और शांत ड्राइविंग अनुभव भी प्रदान करता है।
दोनों इंजन ऑप्शंस को eCVT (Electronically Controlled Continuously Variable Transmission) के साथ जोड़ा गया है, जो गियर शिफ्टिंग को बेहद स्मूद बनाता है और ड्राइविंग का मज़ा दोगुना कर देता है। इसके अलावा इसमें AWD (All-Wheel Drive) का ऑप्शन भी मिलता है, जो कठिन रास्तों, हिल एरियाज़ और ऑफ-रोड कंडीशंस में भी बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है।
Toyota Grand Highlander Price
Toyota Grand Highlander की भारत में कीमत अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि ये लगभग ₹45 लाख से ₹55 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच लॉन्च हो सकती है।
इस प्राइस रेंज में ये SUV प्रीमियम फीचर्स, दमदार इंजन और फैमिली-फ्रेंडली स्पेस का शानदार कॉम्बिनेशन देती है। यही वजह है कि ये बड़े परिवारों के लिए एक परफेक्ट SUV साबित हो रही है।
Also Read – फ्लैट डिस्प्ले तथा इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy S22 स्मार्टफोन
भारत संभावित / Local Expectation
क्योंकि Grand Highlander अभी तक भारत में आधिकारिक लॉन्च नहीं हुआ है (आधिकारिक सूचना नहीं मिली), लेकिन निम्न अनुमान संभव हैं:
- भारत में ये गाड़ी संभावित रूप से CBU (Completely Built-Up) रूप में आएगी, जो टैक्सिंग और इम्पोर्ट खर्च बढ़ा सकता है।
- इसकी कीमत अनुमानित रूप से ₹45 लाख-₹60 लाख एक्स-शोरूम हो सकती है, वेरिएंट, इंजन टाइप और इम्पोर्ट ड्यूटी के आधार पर।
