जैसा की, आप को पता होगा टीवी सीरियल्स मे कई हसीनाए जो अपने सुशील और संस्कारी बहू के नाम से जानी जाती हैं, छोटे पदों पर उन्होंने आज्ञाकारी, परिवार की परंपराओं को निभाने वाली और हर रिश्ते को अच्छे से संभालने वाली बहू के रूप में दिखाया जाता है।
शायद आपको यह बात जानकर हैरानी होगी इनमें से कुछ ऐक्ट्रेस ही ऐसी है जो रियल लाइफ में बिलकुल वैसी ही है, सभ्य भी और संस्कारी आज के इस बेहतरीन लेख में हम लोग सोनी टीवी हसीनाओं के बारे में बात करने वाले हैं, जो सिर्फ रियल लाइफ ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी अपने संस्कारों और पारिवारिक व्यवहार के बारे में जानी जाती हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी इंडस्ट्री की जानी-मानी और सबसे ज्यादा पसंदीदा एक्ट्रेस है, उनका खूबसूरत अंदाज और नर्म स्वभाव फैंस के दिलों पर खूब भाता है, दिव्यांका न सिर्फ अपने प्रोफेशनल लाइफ को बखूबी संभाला है बल्कि उन्होंने अपने पर्सनल लाइफ में भी रिश्तों को अहमियत दी हुई है वह अपने सभी रिश्तो को पूरे जिम्मेदारी के साथ निभाती हैं। यही वजह है कि उन्हें रियल लाइफ में भी एक संस्कारी बहू और एक आदर्श बेटी के रूप में जाना जाता है

रुबीना दिलैक टीवी की जानी मानी और एक दमदार एक्ट्रेस है, भले ही वह कुछ दिनों से एक्टिंग में नजर नहीं आ रही है लेकिन उनका पॉडकास्ट लगातार सुर्खियों में बना रहता है और फैंस उन्हें खूब प्यार करते हैं, रुबीना ने टीवी पर अपने ‘छोटी बहू’ होने का किरदार निभाया था दिलचस्प बात यह है की रियल लाइफ में भी उनकी छवि कुछ हद तक वैसी ही है । वह सिर्फ समझदार ही नहीं है, वह दिल की भी बेहद चाहते हैं।
Also Read – क्या राजनीति मे एंट्री लेंगी Seema haider? यूट्यूब छोड़ने पर दिया बड़ा बयान, बोली पॉलिटिक्स में जो लोग हैं…
संस्कारी बहू की बात हो और उसमें दीपिका सिंह का नाम ना हो ऐसा हो नहीं सकता, दीपिका सिंह का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है उन्होंने टीवी सीरियल में ‘ संध्या बिंदी’ का किरदार निभाया था, जिसके वजह से उन्हें खूब ढ़ेर सारा प्यार मिला, और उनकी एक अलग पहचान बन गई, परंतु बहुत कम लोग जानते हैं कि दीपिका सिंह रियल लाइफ में भी बेहद संस्कारी हैं वह अपने ससुराल की सारी परंपराओं और रीति रिवाज को पूरे सम्मान के साथ निभाती हैं।

देवोलना भट्टाचार्जी को कौन नहीं जानता, देवोलना भट्टाचार्जी टीवी की मशहूर गोपी बहू बनकर हर घर में ही अपनी एक अलग पहचान बना ली है, आपको बता दी कि वह पर्दे पर संस्कारी बहू का किरदार निभाती हैं, और उनकी इस किरदार को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं । शादी के बाद उन्होंने अपने संस्कारों को नहीं छोड़ा, वह अपने पति Shahnawaz Shaikh के धर्म और विश्वास का आदर करती हैं, यही वजह है कि लोग उन्हें एक अच्छी कलाकार नहीं बल्कि एक समझदार और संस्कारी जीवनसाथी के रूप में भी मानते हैं।
