फिल्म द राजा साब एक तेलुगू फिल्म है, जो थिएटर में धमाल मचा चुका है। अब बहुत जल्द यह फिल्म ओटीटी में रिलीज होने वाला है। प्रभास मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। कॉमेडी, फैंटसी और हॉरर का कंबीनेशन फिल्म को दमदार बनता है।
फिल्म “द राजा साब” रिव्यू
फिल्म की कहानी में दिखाया गया है, कि राजा साब की दादी अल्जाइमर की मरीज थी। राजा साब अपने दादी की देखभाल करते हैं। उनकी दादी अपने पति कनकराजू को हमेशा याद करती थी। राजा साब के दादा एक तांत्रिक हुआ करते थे, जो बहुत साल पहले गायब हो चुके थे। पुराने किस्सों और अपने दादी की बातें सुनकर वह परेशान हो जाते हैं और वह हैदराबाद चले जाते हैं, यहां पर वह एक भैरवी और नन से मुलाकात करते हैं।

तीनों खोज में एक पुरानी हवेली के पास जाते हैं, जहां पर राजा साब के परिवार की यादें जुड़ी हुई होती है। हवेली काफी अजीब दिखाई देता है और उस हवेली से राजा साब को अपने परिवार से जुड़ी बहुत रोचक जानकारी देखने को मिलती है। हवेली को देखकर बहुत लोगों को डर लगता है, हालांकि लोगों के मनोरंजन के लिए बीच-बीच में कुछ मजेदार सीन भी दिखाया गया है।
फिल्म में संजय दत्त ने निभाया है रोल
फिल्म में कुछ अहम किरदारों की बात करें, तो उसमें निधि अग्रवाल, बोमन ईरानी, जरीना वहाब, रिद्धि कुमार और संजय दत्त शामिल है।
Also Read – बिकिनी में नैंसी त्यागी ने इंटरनेट पर शेयर की अपनी तस्वीर
6 फरवरी से जिओ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा
6 फरवरी से जिओ हॉटस्टार पर फिल्म का एक्सटेंडेड वर्जन रिलीज होगा, ऐसे में सभी दर्शक ओटीटी रिलीज पर अपनी निगाहें बनाए हुए हैं। नए एडिशनल सीन के साथ फिल्म का एक्सटेंडेड कट तैयार हुआ है।
