“साथी रे” गाने के साथ धमाल  मचाने वाली है The Kerala Story 2 फिल्म 

गोज़ बियॉन्ड का पहला टीजर रिलीज होने के साथ ही दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है। द केरल स्टोरी की बेबाक कहानी ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। फिल्म को पहले से ज्यादा इंटेंस और शार्प बनाया गया है। इस फिल्म में तीन हिंदू लड़कियों को परेशान करने की कहानी दिखाई जाती है। फिल्म को डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनाया गया है। 

कहानी में प्यार से शुरू होकर धर्म परिवर्तन की डरावनी साजिश का जिक्र 

फिल्म में तीन अभिनेत्री अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा और उल्का गुप्ता ने किरदार निभाया है। कहानी में दिखाया गया है, कि तीन लड़कियां मुस्लिम लड़कों के साथ रिश्ते में आती है और बाद में इनका जीवन अंधेरे में चला जाता है, अर्थात प्यार से शुरू हुई कहानी धर्म परिवर्तन की साजिश तक चली जाती है। फिल्म की झलक दिखाने के लिए “साथी रे” गाना को पर्दे पर रिलीज किया गया है। 

साथी रे गाने में लड़की के प्यार,  जज्बात तथा धोखे एवं दर्द की कहानी 

साथी रे गाने में लड़की के प्यार एवं जज्बात का जिक्र किया गया है, जिसमें लड़की प्यार के लिए अपना सब कुछ त्याग कर देती है, लेकिन अंत में उसे धोखा एवं दर्द का सामना करना पड़ता है। फिल्म में अदिति भाटिया के साथ युक्तम खोसला, ऐश्वर्या ओझा के साथ अर्जन औजला और उल्का गुप्ता के साथ सुमित गहलावत नजर आते हैं। 

Also Read – क्या भारत सरकार द्वारा लगाए गए बैन से बचने के लिए हानिया ने बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट? 

विशाल मिश्रा ने साथी रे गाने को दी है आवाज

मनोज मुतंशिर ने साथी रे गाने के बोल को लिखा है तथा विशाल मिश्रा ने साथी रे गाने को आवाज दी है तथा मन्नन शाह के द्वारा म्यूजिक को कंपोज किया गया है। “अब सहेंगे नहीं लड़ेंगे” डायलॉग के द्वारा फिल्म के तेवर को प्रदर्शित किया गया है। 

Leave a Comment

For important updates, join our Telegram channel:

👉 Join Telegram Channel