सुहाना खान और अहान पांडे काफी अच्छे दोस्त हैं और इन दोनों की एक साथ तस्वीरें और वीडियो हमेशा सोशल मीडिया पर आते रहते है। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सुहाना और अहान दोनों मौजूद है, लेकिन मीडिया ने केवल सुहाना खान को स्पॉट किया।
लिफ्ट का इंतजार कर रहे थे सुहाना और अहान
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं, कि अहान पांडे और सुहाना खान लिफ्ट का इंतजार कर रहे थे, तभी वहां पर मीडिया पहुंच जाती है और कैमरे की नजर सुहाना पर पड़ती है, क्योंकि सुहाना शाहरुख खान की बेटी है, इसीलिए सभी मीडिया सुहाना को स्पॉट करती हैं, हालांकि सैयारा मूवी आने के बाद से अहान पांडे की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है।

मीडिया से अपना चेहरा छुपाती दिखी सुहाना
मीडिया को देखकर सुहाना खान काफी असहज महसूस कर रही थी और उन्होंने मीडिया से अपना चेहरा छुपाने का प्रयास किया। जिस समय का यह वीडियो है, उस समय मीडिया की नजर अयान पांडे पर नहीं थी, लेकिन आज वह एक सुपरस्टार है और उनके फैंस उनकी झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं।
Also Read – पैसे प्रॉपर्टी के लिए तरसती करिश्मा कपूर की एक्स सास? बुढ़ापे में सामने आई दर्दनाक सच्चाई
शाहरुख खान की फिल्म किंग में नजर आएगी सुहाना खान
शाहरुख खान की फिल्म किंग आने वाली है और उसके रिलीज डेट और टीजर के बारे में पहले से ही ऐलान किया जा चुका है। इस फिल्म में सुहाना खान भी किरदार निभाने वाली है। बड़े पर्दे पर यह उनकी पहली फिल्म होने वाली है। इससे पहले वह द आर्चीज में काम कर चुकी है, हालांकि वह उस फिल्म में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।
