आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना इस समय सुर्खियों में बनी हुई है। WPL फाइनल में उन्होंने 87 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसके दम पर उनकी टीम ने फाइनल मुकाबला जीता था और अब स्मृति मंधाना की मॉ भी सुर्खियों में आ गई है। हाल में ही उन्होंने एक मीम शेयर किया है, जिसे पलाश मुच्छल से जोड़कर देखा जा रहा है।
पिछले कुछ समय से अपने निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में रही है स्मृति मंधाना
कुछ समय पहले स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत खराब हो गई थी और उसके बाद पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी को पोस्टपोन कर दिया गया था, हालांकि ऐसी खबरें आ रही थी, कि पलाश ने स्मृति मंधाना को चीट किया है, जिसकी वजह से शादी को पोस्टपोन किया गया था। स्मृति मंधाना ने अपने निजी जिंदगी की परेशानियों से बाहर निकलकर क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया और फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।

स्मृति मंधाना की मॉ ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर री शेयर किया मीम वीडियो
एक मीम सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है, दिल्ली कैपिटल्स के प्लेयर्स को स्मृति मंधाना ने इस तरह देखा, जिसमें पलाश मुच्छल भी नजर आ रहे है। अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने इस मीम को री शेयर कर दिया, जिस पर यूजर्स ने काफी कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा, स्मृति मंधाना की कमाल बैटिंग के साथ उनकी मां का शानदार सेंस ऑफ हयूमर है। एक अन्य यूजर ने लिखा, Coolest Cricketer Mom
Also Read – मलाइका अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में, नशीला फिगर देखकर फैंस हुए दीवाने
आपको बता दे, कि जब से स्मृति मंधाना और पलाश की शादी टूटी है, तब से स्मृति मंधाना के फैंस पलाश को ट्रोल कर रहे हैं।
