ब्रेनवॉश के आरोपों पर Sana Khan ने तोड़ी चुप्पी, पति मुफ्ती अनस का किया खुलकर समर्थन

Sana khan denies brainwashing supports mufti anas interview – आप को पता ही होगा बॉलीवुड छोड़कर धर्म की राह चुनने वाली Sana Khan एक बार फिर सुर्खियों में देखने को मिल रही हैं। और बता दे की इस बार वजह है उन पर लगाए गए ब्रेनवॉश के आरोप, और इस पर वह अब खुलकर अपनी बात रखी है। आप को बता दे की हालिया इंटरव्यू में सना खान ने न सिर्फ इन दावों को गलत बताया, बल्कि उन्होने अपने पति Mufti Anas का भी खुलकर समर्थन करती हुई नज़र आई ।

ब्रेनवॉश के आरोपों पर क्या बोलीं सना?

Sana khan denies brainwashing supports mufti anas interview

आप को बता दे की इंटरव्यू के दौरान सना खान से जब पूछा गया कि क्या उन्हें बॉलीवुड छोड़ने के लिए ब्रेनवॉश किया गया था, तो उन्होंने साफ शब्दों में बिना समय लिए इन बातों को बेबुनियाद बताया। सना ने अपने इंटरव्यू मे कहा कि यह फैसला पूरी तरह से उनका खुद का था और उन्होंने इसे सोच-समझकर ही लिया था।

पति मुफ्ती अनस का किया समर्थन

इंटरव्यू के दौरान सना खान ने यह भी कहा कि उनके पति मुफ्ती अनस को लेकर सोशल मीडिया पर कई गलत धारणाएं फैलाई जा रही हैं। और वह साफ-साफ बोली उन्होंने बताया कि उनके पति ने कभी उन पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया की वह बॉलीवुड छोड़कर चली जाए। सना के बेहवार से यह साबित हो रहा था की, यह उनका निजी और आध्यात्मिक फैसला था, जिसमें उनके परिवार और पति से, दोनों का साथ मिला।

बॉलीवुड छोड़ने का फैसला

सना खान ने 2020 में अचानक से बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कहकर सभी को चौंका दिया था। और उनके बॉलीवुड छोड़कर जाने के फैसले पर उस वक्त भी कई तरह की बातें हुई थीं। हालांकि, सना लगातार यही कहती आई हैं कि वह अपनी मौजूदा जिंदगी से खुश और काफीज्यादा संतुष्ट हैं।

Also Read – कृति सेनन का रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया कौन है? नेटवर्थ जानकर चौंक जाएंगे आप …..

सोशल मीडिया पर एक्टिव

आप को बता दे की फिलहाल सना खान सोशल मीडिया पर ज्यादा कर एक्टिव रहती हैं और अपनी फैमिली लाइफ व धार्मिक विचारों से जुड़ी बातें साझा करती हुई नज़र आती हैं। उनके इस इंटरव्यू के बाद एक बार फिर यह साफ हो गया है कि वह अपने फैसलों को लेकर पूरी तरह से उनका फैसला था।

Leave a Comment

For important updates, join our Telegram channel:

👉 Join Telegram Channel