1:12 मिनट के टीजर ने मचाया बवाल, रणवीर सिंह बेहद खौफनाक और ताकतवर अंदाज में आए नजर

धुरंधर फिल्म की धमाकेदार एंट्री के बाद फिल्म मेकर्स ने धुरंधर 2: द रिवेंज का टीजर रिलीज किया है, जिसमें लियारी की सड़कों पर रणवीर सिंह का ताकतवर और बेहद खौफनाक अंदाज देखने को मिल रहा है। टीजर में रणवीर  सिंह काफी सख्त अंदाज में नजर आ रहे हैं। टीजर में डायलॉग बहुत ही कम है, लेकिन विजुअल्स काफी शानदार है। 

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी किया पोस्टर 

टीजर रिलीज होने से पहले रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्टर शेयर किया था। फिल्म का थीम बदला और हिंसा है, इसीलिए पोस्ट में लाल रंग का इस्तेमाल किया गया है, जो खूनी लुक देता है। पोस्टर में साफ तौर पर देखा जा सकता है, कि रणवीर सिंह आंखों में गुस्सा के साथ बारिश में खड़े हुए हैं तथा उनके पीछे लाल रंग के पोस्टर में THE REVENGE लिखा हुआ है। 

तेज एक्शन और अंधेरे माहौल में बेरहम दिखाई दिए रणवीर सिंह 

आप को बता दे की फिल्म को ज्यादा इंटेंस बनाने पर फोकस किया गया है। टीजर में रणवीर सिंह अंधेरे माहौल और तेज एक्शन में बेरहम दिखाई दे रहे हैं तथा बदले की कहानी इस फिल्म को और खास बनाती है। और इस फिल्म को लोग काफी ज्यादा एंजॉय करने वाले है ।  

also read – ना बच्चे, ना शादी बॉलीवुड छोड़ दुबई में काम कर रही मिस इंडिया! 

धुरंधर 2 के टीजर को देखकर फैंस हुए उत्साहित

धुरंधर 2 के टीजर को देखकर फैंस काफी उत्साहित है और उन्हें उम्मीद है, कि धुरंधर फिल्म के मुकाबले इस बार रणवीर सिंह और भी खतरनाक लुक में दिखाई देंगे तथा फिल्म में अधिक मार-धाड़ देखने को मिलेगा। 

Leave a Comment

For important updates, join our Telegram channel:

👉 Join Telegram Channel