मर्दानी 3: क्या फिर से दिखेगा शिवानी शिवाजी रॉय का वही पुराना तेवर? जानिए कब और किस OTT पर रिलीज होगी रानी मुखर्जी की ये फिल्म

बॉलीवुड की ‘बंगाली ब्यूटी’ यानी रानी मुखर्जी एक बार फिर से खाकी वर्दी पहनकर पर्दे पर आग लगाने के लिए तैयार हैं। फिल्म ‘मर्दानी’ के दोनों पार्ट्स की जबरदस्त सफलता के बाद अब फैंस की नजरें ‘मर्दानी 3’ पर टिकी हुई हैं। रानी के फैंस काफी समय से इस खबर का इंतजार कर रहे थे कि उनकी चहेती एक्ट्रेस कब अपनी इस पावरफुल फ्रेंचाइजी के साथ वापसी करेंगी। इस बीच फिल्म की ओटीटी रिलीज और थिएटर्स को लेकर कुछ ऐसी अपडेट्स सामने आई हैं, जिसने इंटरनेट पर हलचल तेज कर दी है। आपको बता दें कि इस फिल्म को लेकर न सिर्फ रानी के फैंस, बल्कि बॉलीवुड के गलियारों में भी काफी चर्चा है।

थिएटर्स के बाद कहां मचेगा तहलका? ओटीटी को लेकर बड़ा खुलासा

अभी-अभी मिल रही जानकारी के मुताबिक, यशराज फिल्म्स (YRF) ने अपनी इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी के तीसरे हिस्से की स्क्रिप्टिंग और प्री-प्रोडक्शन पर काम लगभग पूरा कर लिया है। आप को बता दें कि मर्दानी 3 को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही लेवल का क्रेज देखने को मिल रहा है। अक्सर देखा गया है कि रानी जब भी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में आती हैं, तो बॉक्स ऑफिस पर सिक्के खनकने लगते हैं। पता पता चला है कि इस बार भी मेकर्स ने फिल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज करने की योजना बनाई है। सूत्रों की मानें तो थिएटर्स में रिलीज होने के लगभग 8 हफ्ते बाद इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘अमेज़न प्राइम वीडियो’ पर स्ट्रीम किया जा सकता है। यशराज फिल्म्स और प्राइम वीडियो का पुराना कॉन्ट्रैक्ट रहा है, ऐसे में यह खबर फैंस के लिए राहत वाली है कि वे घर बैठे भी शिवानी की दहाड़ देख पाएंगे।

कैसा होगा रानी का अवतार और क्या है फिल्म की नई कहानी?

फिल्म में इस बार भी रानी मुखर्जी एक कड़क पुलिस अफसर के रोल में होंगी, जो समाज की गंदगी को साफ करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। देखने को मिल रहा है कि फैंस सोशल मीडिया पर विलेन के किरदार को लेकर भी तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। मर्दानी 1 में ताहिर राज भसीन और मर्दानी 2 में विशाल जेठवा ने अपनी एक्टिंग से जो खौफ पैदा किया था, उसे मैच करना इस बार नए विलेन के लिए बड़ी चुनौती होगी। खबर है कि निर्देशक गोपी पुथरन इस बार मानव तस्करी या किसी ऐसे ही गंभीर सामाजिक मुद्दे को उठाने वाले हैं जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगा। रानी ने खुद एक इंटरव्यू में इशारा किया था कि ‘मर्दानी 3’ तब तक नहीं बनेगी जब तक कि कहानी पहले दो पार्ट्स से बेहतर न हो, और अब फिल्म का ट्रैक पर आना यह बताता है कि कहानी वाकई में दमदार होने वाली है।

Also Read – Daldal Review: वर्दी में जंच रही हैं भूमि पेडनेकर, ‘दलदल’ की गहराई में छिपे हैं कई राज, क्या आपने देखा ये खौफनाक मंजर?

फिलहाल, मेकर्स ने अभी तक किसी फिक्स डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन खबरों के मुताबिक फिल्म 2026 की शुरुआत में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। रानी मुखर्जी के लिए ‘मर्दानी’ सीरीज हमेशा से खास रही है और उनके करियर को इस सीरीज ने एक नई दिशा दी है। अब देखना यह होगा कि इस बार शिवानी शिवाजी रॉय का मुकाबला किस खूंखार अपराधी से होता है। जैसे ही कोई नई जानकारी मिलेगी, हम आप तक जरूर पहुंचाएंगे।

Leave a Comment

For important updates, join our Telegram channel:

👉 Join Telegram Channel