हाल में ही उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुई 3 सगी बहनों की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। एक इमारत की नवीं मंदिर से कूदकर तीन सगी बहनों ने अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। घटना पर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने भी दुख व्यक्त किया है। सोनू सूद का कहना है, कि ऑनलाइन गेम और मोबाइल का बच्चों के ऊपर काफी दबाव है, उन्होंने बच्चों को घर पर समय व्यतीत करने की सलाह दी।
3 सगी बहनों को कोरियन ऑनलाइन गेम खेलने का था शौक
पुलिस ने अपने बयान में कहा, कि गाजियाबाद की तीन सगी बहनों को ऑनलाइन गेम खेलने का काफी शौक था, जो कोरियन ऑनलाइन गेम बताया जा रहा है। परिवार के सदस्यों ने बच्चियों को ऑनलाइन गेम खेलने से मना किया था, जिससे बच्चियाँ काफी परेशान थी।

सोनू सूद ने बच्चों को सही मार्गदर्शन देने की दी सलाह
सोनू सूद ने कहा, कि बच्चों को एल्गोरिथम के बारे में जानकारी देने के बजाय सही मार्गदर्शन देना चाहिए, साथ ही उन्होंने 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए ऑनलाइन गेम और सोशल मीडिया पर रोक लगाने की सलाह दी। गौरतलब है, कि ऐसा फैसला ऑस्ट्रेलिया में लिया जा चुका है, जहां पर 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
Also Read – “साथी रे” गाने के साथ धमाल मचाने वाली है The Kerala Story 2 फिल्म
रात में 2 बजे 3 बच्चियों ने किया सुसाइड
गाजियाबाद के टीला मोड़ पर रात करीब 2 बजे लोगों को गिरने की आवाज सुनाई दी, जिसमें तीन बच्चियाँ पाखी (12 साल), प्राची (14 साल) और ऋषिका (16 साल) शामिल थी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने चश्मदीदों से जानकारी प्राप्त की।
