मशहूर रैपर तलहा अंजुम ने अपनी कजिन से ही रचा ली सगाई

मशहूर रैपर तलहा अंजुम ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने सगाई के बारे में फैंस को जानकारी दी है। उन्होंने एक कार्यक्रम में जोईया करीम के साथ अपनी सगाई रचा ली। तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद से फैंस उनकी मंगेतर के बारे में जानने के लिए उत्सुक है। 

फैंस और सेलिब्रिटीज ने दी बधाई

तलहा अंजुम ने जोईया करीम के साथ सगाई की तस्वीर और वीडियो को शेयर किया, उसके बाद से फैंस और सेलिब्रिटी उन्हें बधाईयाँ देने लगे। जोईया करीम तलहा अंजुम की कजिन है, हालांकि पाकिस्तान में ऐसी मान्यता है, कि दो कजिन की शादी हो सकती है। पाकिस्तानी फैंस इन दोनों जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। 

कौन है जोईया करीम

जोईया करीम एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर है, जो लंदन में रहती हैं। वह फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़ी हुई चीजें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है, उन्होंने बायोमेडिकल साइंस का अध्ययन किया है तथा हेल्थ सेक्टर में वह काम कर चुकी है। 

जोईया करीम और तलहा अंजुम की शादी 

तलहा अंजुम और जोईया करीम की शादी की डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस इन दोनों के नए सफर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ फैंस द्वारा इन दोनों की जोड़ी को परफेक्ट कपल बताया गया। 

Also Read – सोनम कपूर दूसरी बार बनने वाली है मॉ, बेबी शावर की तस्वीर हुई वायरल

तलहा अंजुम के प्यार में खोई दिखीं जोईया करीम

एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें जोईया करीम तलहा अंजुम को बहुत प्यार से देख रही है और ऐसा लग रहा है, कि वह उनमें पूरी तरह से खो गई है। इस पोस्ट को पाकिस्तानी फैंस द्वारा बहुत अधिक लाइक किया गया है। 

Leave a Comment

For important updates, join our Telegram channel:

👉 Join Telegram Channel