‘चमकीला’ के कीबोर्ड प्लेयर ने मारी लंबी छलांग, सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में हुई प्रणव वशिष्ठ की एंट्री
बॉलीवुड की गलियों में कब किसकी किस्मत का सितारा चमक जाए, ये कहना बड़ा मुश्किल है। इम्तियाज अली की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में अपनी सादगी और बेहतरीन अदाकारी से सबका दिल जीतने वाले प्रणव वशिष्ठ के लिए आज एक बहुत बड़ा दिन है। अभी-अभी मिल रही जानकारी के मुताबिक, प्रणव को हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी वॉर फिल्म के सीक्वल यानी ‘बॉर्डर 2’ के लिए साइन कर लिया गया है। ये खबर आते ही उनके फैंस और करीबियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। एक छोटे से रोल से शुरू हुआ सफर अब देश की सबसे चर्चित फिल्म तक जा पहुंचा है, जो वाकई काबिले-तारीफ है।