फिल्म सेट पर बिना गलती के सुननी पड़ी ऐसी-ऐसी गालियां, एक्ट्रेस का दर्द आया सामने

बॉलीवुड में नीना गुप्ता सच बोलने से नहीं हिचकिचाती है। वह बहुत ही बिंदास और बेबाक एक्ट्रेस है, जो खुलकर अपनी बात रखती है। नीना गुप्ता ने एक बातचीत के दौरान अपने परिवार से जुड़ी हुई कुछ कहानी सुनाई, जो काफी चौंकाने वाली थी। 

फिल्म डायरेक्टर के द्वारा दी गई गालियां

नीना गुप्ता ने कहा, कि उन्हें फिल्म सेट पर ऐसी-ऐसी गालियां सुनना पड़ी, जिसे सुनकर अच्छे-अच्छे लोग आगबबूला हो जाए, उन्होंने कहा, कि उनकी कोई गलती भी नहीं थी, इसके बावजूद उन्हें यह सब सुनना पड़ा। 

नीना ने कहा, कि यह गालियां उन्हें फिल्म डायरेक्टर के द्वारा दी गई, जो उन्हें मॉ-बहन की गालियां देते थे। मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा, कि हालत उस समय ऐसे नहीं थे, कि वह सेट छोड़कर चली जाए, क्योंकि उन्हें उस समय पैसों की आवश्यकता थी। 

भगवान, ये फिल्म मत रिलीज करना

नीना गुप्ता ने कहा, कि उन्होंने अपने करियर में कुछ ऐसे रोल्स भी किया, जिसे करने के बाद वह भगवान से कहती थी, कि इस फिल्म को रिलीज मत होने देना। उन्होंने कहा, कि एक फिल्म में उन्होंने शक्ति कपूर के गैंग का मेंबर बनने का रोल निभाया है, जिसमें वह चुपचाप खड़ी रही और उन्होंने कोई डायलॉग नहीं बोला और ना ही उन्होंने कोई ड्रामा किया, सिर्फ वह स्क्रीन के सामने मुखदर्शक बनी रही। 

Also Read – The 50: कौन है Yung Sammy? इंडियन रियलिटी शो में पहली बार ब्लैक कंटेस्टेंट की एंट्री, हिल गई प्रिंस की टीम!

हालात के हिसाब से जी जिंदगी

नीना गुप्ता ने बताया, कि शुरुआती दौर में उन्होंने हालात के हिसाब से अपनी जिंदगी जी, जिसमें उन्हें मजबूरी में सिर्फ पैसों के लिए कुछ रोल्स को करना पड़ा, जिसके लिए वह तैयार नहीं थी। नीना का कहना था, कि साल 2018 में फिल्म “बधाई हो”, ने उनकी किस्मत बदल दी। 

Leave a Comment

For important updates, join our Telegram channel:

👉 Join Telegram Channel