नैन्सी त्यागी इंटरनेशनल लेवल तक अपना जलवा कायम कर चुकी है। शुरुआती दौर में नैन्सी त्यागी कपड़ा लाकर सिलती थी और आज खुद के दम पर वह इंटरनेशनल लेवल तक अपना जलवा कायम कर चुकी है। उनके तीन मिलियन फॉलोअर हो चुके हैं। फैन्स उनके ड्रेस को भी काफी पसंद करते हैं। यूपी के छोटे से शहर बागपत से आने वाली नैन्सी त्यागी के टैलेंट का हर कोई दीवाना है।
नैन्सी त्यागी के बोल्ड लुक को देखकर फैंस हुए हैरान
नैंसी त्यागी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर काफी एक्टिव रहती है। वह हमेशा इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो अपलोड करती रहती है। समय के साथ नैंसी त्यागी का क्लास बढ़ता जा रहा है। इंडस्ट्री के सभी लोग उनके काम की सराहना करते हैं। नैन्सी त्यागी वेकेशन पर गई हुई थी, जहां पर उन्होंने वेकेशन की तस्वीरों को पोस्ट किया है, जिसे देखकर काफी लोग चौंक गए।

थाईलैंड वेकेशन में दिखा नैन्सी त्यागी का बिकिनी अवतार
नैन्सी त्यागी इन दिनों अपने परिवार के साथ थाईलैंड में वेकेशन मनाने गई हुई है। हाई थाई स्लिट स्कर्ट के साथ उन्होंने ब्लैक कलर का बिकिनी पहना हुआ है।
Also Read – तीन बहनों की मौत पर अभिनेता सोनू सूद ने जताया दुख, बोले ऑनलाइन गेम का दबाव ज्यादा
उनकी इस तस्वीर को देखकर अलग-अलग फैंस उनके पोस्ट पर कमेंट कर रहे है। एक फैंस ने लिखा, कि जैसे-जैसे समय बितता जा रहा है, उनके कपड़े भी छोटे होते जा रहे हैं, जबकि एक फैंस ने कहा, कि आपने तो दिल जीत लिया। वैसे कुछ भी हो, लेकिन नैंसी त्यागी का फैन फॉलोइंग दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और इसकी मुख्य वजह सोशल मीडिया भी है, जहाँ उनको बहुत सारा प्यार मिलता है।
