देश की राजधानी दिल्ली में यह खबर फैल गय, कि लगभग 800 से अधिक महिलाएं और बच्चे दिल्ली से अचानक गायब हो गए, जिससे दिल्ली के लोगों के मन में डर पैदा हो गया। क्या यह एक वास्तविकता घटना है या सिर्फ पेड पीआर स्टंट के लिए इसका प्रचार किया गया। पीटीआई के हवाले से कुछ मीडिया चैनल के द्वारा इस खबर को चलाया गया।
राष्ट्रीय प्रभारी अमित मालवीय का बयान
भाजपा नेता और प्रौद्योगिकी विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी अमित मालवीय ने कहा, कि हिंदी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए यह एक पेड पीआर स्टंट था। उनका कहना था, कि दिल्ली पुलिस इस झूठे पेड पीआर के खिलाफ कड़ा एक्शन लेगी।
रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 के लिए हुआ था कथित कैंपेन

अमित मालवीय ने आर्चित वत्स का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, कि इस कैंपेन को मुंबई से शुरू किया गया था और अब इसे दिल्ली में किया जा रहा है, हालांकि मुंबई पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया था। अमित मालवीय ने कहा, कि सभी सोर्स पीटीआई से लिए गए हैं और पीटीआई कैसी खबरें छापती है, यह सभी जानते है, इसीलिए इस बारे में मैं कुछ नहीं कहूँगा।
दिल्ली पुलिस ने जारी किया अपना बयान
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गायब होने के मामले में जनवरी 2026 में पिछले साल के मुकाबले बहुत अधिक वृद्धि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है, कि जो आकड़े रिपोर्ट किए गए हैं, वह बहुत पुराने है।
Also read – छोटी सी ड्रेस में जॉनी लीवर के बेटे के साथ कातिलाना हुस्न लिए दिखी मिस्ट्री गर्ल
क्या मर्दानी 3 की कहानी से जुड़ा है इसका कनेक्शन?
मर्दानी 3 फिल्म में गायब बच्चों और लड़कियों की कहानी को दिखाया गया है, इसीलिए इसे पेड पीआर के तौर पर देखा जा रहा है।
