सुनील थापा के अचानक निधन से नेपाल फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम 

नेपाल के पॉपुलर एक्टर सुनील थापा का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है, कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आ गया था, जिसकी वजह से उन्होंने सांसें तोड़ दी। उनके निधन से लाखों लोगों का दिल टूट गया, क्योंकि नेपाल में उनकी फैन फॉलोइंग बहुत अधिक थी। सुनील थापा भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म मैरी कॉम में काम कर चुके है, जहाँ उन्होंने कोच का किरदार निभाया था, उसके बाद से उनको भारत में भी फैंस काफी पसंद करने लगे थे। 

नॉर्विक अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत 

सुनील थापा का नॉर्विक अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और वहीं पर उनका निधन हो गया। घर पर शव ले जाने के पश्चात परिवार ने उनके निधन की जानकारी दी, जिसके बाद से फैंस के बीच मातम छा गया। नेपाल की फिल्म इंडस्ट्री में सुनील थापा का एक जाना पहचाना नाम था। 

सुनील थापा नेपाल फिल्मी इंडस्ट्री में मचा चुके हैं धमाल

बेहतरीन एक्टिंग से सुनील थापा ने नेपाल के लोगों के दिलों पर राज किया। फिल्म एक दूजे के लिए सन 1981 में रिलीज हुई थी, यह उनकी पहली फिल्म थी, जिसमें उन्होंने रति अग्निहोत्री और कमल हासन के साथ काम किया था।

also Read – धुरंधर 2 के सेट से संजय दत्त का धमाकेदार सीन कर देगा हैरान, लीक हुआ वीडियो 

उनकी पहली फिल्म काफी हिट रही थी, जिसके बाद से उन्होंने चिनो और मशाल जैसी धमाकेदार फिल्म की। नेपाली सिनेमा इंडस्ट्री में चिनो फिल्म को शोले कहा जाता है। इसी फिल्म के बाद से सुनील थापा को विलेन का टैग दिया गया था। 

Leave a Comment

For important updates, join our Telegram channel:

👉 Join Telegram Channel