कंगना रनौत और चिराग पासवान संसद में दिखे एक साथ, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

एक कहावत है, कि यदि दो व्यक्ति को किस्मत दुबारा मिलाना चाहें, तो वह किसी ना किसी रास्ते पर मिल ही जाते हैं। मंगलवार के दिन केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत की मुलाकात हुई। कल एनडीए की बैठक हो रही थी, जिसमें दोनों नेता पहुंचे हुए थे और बैठक से पहले ही इन दोनों की मुलाकात हुई थी। 

फिल्म में दोनों एक साथ कर चुके हैं काम

फिल्म “मिले ना मिले हम” साल 2011 में रिलीज हुई थी और इन दोनों फिल्म में दोनों एक साथ काम कर चुके हैं, हालांकि उसके बाद से कंगना ने तो बॉलीवुड में काम करना  चालू रखा, लेकिन चिराग पासवान ने अपने पिता रामविलास पासवान की मौत के बाद से फिल्मी जगत को छोड़कर राजनीति में एंट्री कर ली। चिराग पासवान की पार्टी का एनडीए से गठबंधन है, वही कंगना रनौत बीजेपी से सांसद है। 

कंगना की ओर देखकर मुस्कुराते हुए दिखें चिराग पासवान

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, कि चिराग पासवान कंगना रनौत को देखकर मुस्कुरा रहे थे, कंगना रनौत आगे-आगे चल रही है तथा उनके पीछे-पीछे चिराग पासवान चल रहे हैं। चिराग पासवान शॉल ओढ़े हुए थे तथा कंगना रनौत साड़ी के ऊपर से एक ब्लेजर पहनी हुई थी। 

Also Read – 33 साल की अभिनेत्री ने दीपिका पादुकोण को Kalki में किया रिप्लेस 

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी दिख चुके हैं एक साथ

यह पहला मौका नहीं है, जब कंगना रनौत और चिराग पासवान एक साथ दिखे हो, इससे पहले राम मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी दोनों को एक साथ देखा जा चुका है। कंगना रनौत कहती है, कि चिराग पासवान उनके बहुत पुराने दोस्त हैं। सोशल मीडिया पर बेवजह उन दोनों को लेकर तरह-तरह की बातें होती है और दोनों इसका खंडन करते रहे हैं। 

Leave a Comment

For important updates, join our Telegram channel:

👉 Join Telegram Channel