बिना निवेश के ऑनलाइन पैसा कैसे कमाएं (How to Earn Money Online Without Investment) 

How to Earn Money Online Without Investment – कोरोना के बाद से ऑनलाइन पैसा कमाने का प्रचलन काफी बढ़ गया है, ऐसे में जॉब करने वाला व्यक्ति हो,  हाउसवाइफ हो या छात्र सभी पैसे कमाना चाहते हैं, लेकिन बहुत सारे लोगों को लगता है, कि ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए पैसा निवेश करना होगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है, ऑनलाइन बहुत सारे ऐसे तरीके हैं, जिससे आप फ्री में भी पैसे कमा सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको धैर्य रखना होगा और निरंतरता के साथ काम करना होगा।

तो आइए इस लेख में बिना निवेश के ऑनलाइन पैसा कैसे कमाएं (How to Earn Money Online Without Investment) के बारे में विस्तार पूर्वक जानते हैं, जहां आप मोबाइल फोन और लैपटॉप की सहायता से पैसे कमा सकते हैं।

Table of Contents

बिना निवेश के ऑनलाइन पैसा कैसे कमाएं? (How to Earn Money Online Without Investment)

यदि आप बिना निवेश के ऑनलाइन पैसा कमाना चाहते है, तो आपको अपने स्किल्स पर काम करना होगा, जिससे आप काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

#1. फ्रीलांसिंग के माध्यम से पैसा कमाएं 

बिना निवेश के पैसा कमाने का सबसे अच्छा तरीका है, कि आप फ्रीलांसिंग शुरू करें। फ्रीलांसिंग करने के लिए आपके पास एक स्किल होना चाहिए, जिसके लिए आप वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग तथा वेब डिजाइनिंग सीखकर काम शुरू कर सकते हैं। काम प्राप्त करने के लिए आप Fiverr, Freelancer, Upwork जैसी वेबसाइट पर अपना अकाउंट खोले तथा शुरू में अपना प्राइस थोड़ा कम रखें। जब आप स्किल में महारत हासिल कर लें, उसके बाद अपना प्राइस बढ़ाएं।

#2. एफिलिएट मार्केटिंग से पैसा कमाएं 

आप Amazon, Flipkart, Digistore 24 तथा Clickbank जैसी वेबसाइट का एफिलिएट प्रोग्राम ज्वाइन कर सकते हैं, जहां से आपको एक एफिलिएट लिंक मिलेगा, जिसे आप शेयर करके काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं। प्रोडक्ट शेयर करने के लिए आप अपना खुद का एक ब्लॉग बना सकते हैं अथवा यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पेज क्रिएट कर सकते हैं, जिसमें आप अपने प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दे सकते हैं।

#3. डिजिटल प्रोडक्ट बेचकर पैसा कमाएं 

आप डिजिटल प्रोडक्ट बेचकर काफी अच्छा पैसा कमा सकते है। जिस स्किल में आपको महारत हासिल है, जैसे वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग इत्यादि, आप उस स्किल से जुड़ा हुआ कोर्स बना सकते है।   डिजिटल प्रोडक्ट बनाने के लिए आप Google Docs तथा Canva का इस्तेमाल कर सकते हैं तथा प्रोडक्ट को Gumroad पर बेच सकते हैं।

#4. यूट्यूब चैनल पर कंटेंट क्रिएट करें 

आप यूट्यूब चैनल पर कंटेंट क्रिएट करके हर महीने लाखों रुपए तक कमा सकते हैं, हालांकि इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। जब आपके यूट्यूब चैनल पर 4000 घंटे का वॉचटाइम और 1000 सब्सक्राइबर पूरे हो जाएंगे, उसके पश्चात आपका चैनल मोनेटाइज हो जाएगा और आप Adsense से कमाई कर पाएंगे, इसके अलावा आपको Viewership के हिसाब से स्पॉन्सरशिप मिलेगी, साथ ही यूट्यूब वीडियो से आप एफिलिएट प्रोडक्ट को भी प्रमोट कर पाएंगे। 

#5. फोटो सेल करके पैसा कमाएं 

यदि आपको फोटोग्राफी का शौक है, तो आप फोटो सेल करके काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आप Adobe Stock और Shutterstock जैसी साइट पर फोटो को सेल कर सकते हैं, हालांकि फोटो की बिक्री तभी होगी, जब फोटो की क्वालिटी अच्छी होगी तथा फोटो यूनिक होगा। 

#6. ऑनलाइन सर्वे पूरा करके पैसा कमाएं 

इंटरनेट पर बहुत सारी ऐसी वेबसाइट है, जहां पर ऑनलाइन सर्वे पूरा करने के लिए पैसे मिलते हैं। सर्वे पूरा करके पैसा कमाने के लिए आप Toluna तथा Swagbucks जैसी साइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

#7. ऑनलाइन कोर्स बेचकर पैसा कमाएं 

वर्तमान समय में ऑनलाइन कोर्स बेचने का प्रचलन काफी अधिक है, ऐसे में आपको जिस स्किल के बारे में जानकारी है, आप उस स्किल से जुड़ा हुआ कोर्स बना सकते हैं और उसे ऑनलाइन बेचकर काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप अपने कोर्स का प्राइस 500 रूपए भी रखते हैं और हर महीने केवल 40 लोगों को कोर्स सेल करते हैं, तो आप महीने में 20,000 रूपए तक कमा सकते हैं। 

यूट्यूब से पैसा कैसे कमाएं? (Earn Money From YouTube)

यदि आप यूट्यूब से पैसे कमाना चाहते हैं, तो आपको यूट्यूब को एक बिजनेस की तरह लेना होगा, जिस प्रकार से किसी बिजनेस को बढ़ा करने में धैर्य लगता है, उसी प्रकार से यूट्यूब में भी आपको कंसिस्टेंसी के साथ वीडियो बनाना होगा। 

तो आइए यूट्यूब से पैसा कमाने के लिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस जानते हैं।

#1. यूट्यूब चैनल क्रिएट करें 

सर्वप्रथम आपको एक यूट्यूब चैनल क्रिएट करना होगा।  यूट्यूब चैनल क्रिएट करने के लिए आप गूगल अकाउंट का इस्तेमाल कर सकते हैं, तत्पश्चात आप जिस Niche में काम करना चाहते हैं, जैसे गेमिंग, एजुकेशन हेल्थ तथा टेक इत्यादि। आप उससे जुड़ा हुआ Logo तथा Attractive Banner क्रिएट कर सकते हैं और डिस्क्रिप्शन में अपने चैनल के बारे में जानकारी दे सकते हैं। 

#2. कंटेंट क्रिएट करें 

चैनल क्रिएट करने के पश्चात आपको कंटेंट क्रिएट करने पर फोकस करना होगा। आपको प्रयत्न करना चाहिए, कि आप ट्रेडिंग टॉपिक्स पर ही कंटेंट क्रिएट करें, जिसके लिए आप Google Trends का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके अलावा आप VidIQ का इस्तेमाल कर सकते हैं, जहां से आपको Keyword Difficulty के बारे में जानकारी मिलेगी।

#3. एडिटिंग पर फोकस करें 

वीडियो एडिट करने के लिए आप VN तथा Canva जैसे ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं और यदि आप कंप्यूटर में एडिटिंग कर रहे हैं, तो आप Premier Pro का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके अलावा थंबनेल बनाने के लिए PixelLab तथा Canva का इस्तेमाल करें।

#4. चैनल मोनेटाइजेशन का प्रोसेस 

यदि 1 साल अर्थात (12 महीने) में आपके चैनल पर 4000 घंटे का वॉचटाइम पूरा हो जाता है और 1000 सब्सक्राइबर हो जाते हैं, तो आप Google Adsense अकाउंट को लिंक कर सकते हैं।

#5. यूट्यूब से पैसा कमाने के पांच प्रमुख तरीके 

  • चैनल मोनेटाइज होने के पश्चात आपके चैनल पर एड्स दिखाई देगा, जिसके लिए आपको पैसे मिलेंगे‌।  
  • अच्छी Viewership होने पर आपको ब्रांड्स के द्वारा प्रमोशन के लिए पैसे मिलेंगे, जहां पर आपको प्रोडक्ट को अपने चैनल पर प्रमोट करना होगा। 
  • अमेजॉन तथा फ्लिपकार्ट के प्रोडक्ट्स का लिंक शेयर करके एफिलिएट के द्वारा पैसे कमा सकते हैं। 
  • यदि आप लाइव स्ट्रीमिंग करते हैं, तो Super Chat के द्वारा आपको पैसा मिल सकता है।
  • चैनल मेंबरशिप के द्वारा भी आपकी अच्छी कमाई हो सकती है।

छात्र पैसा कैसे कमाएं? (Earn Money For Students)

  • छात्र पैसा कमाने के लिए कंटेंट राइटिंग तथा ग्राफिक डिजाइनिंग जैसे काम कर सकते हैं। इस काम को सीखने के लिए यदि आप रोजाना 2 घंटे का भी समय देंगे, तो आप 2 महीने में काम सीखकर फ्रीलांसिंग से पैसे कमा सकते हैं। 
  • यदि किसी विषय में आपको अच्छी जानकारी है, तो आप Vedantu तथा BYJU’S पर ऑनलाइन क्लासेज दे सकते हैं।
  • आप फेसबुक पेज क्रिएट कर सकते हैं, जिसमें यदि आप रोजाना 1 घंटे टाइम निकाल कर पोस्ट करेंगे, तो कुछ समय बाद आप Performance Bonus तथा Reels Bonus से पैसे कमा लेंगे। 
  • आप Zomato तथा Swiggy से जुड़कर पार्ट टाइम डिलीवरी ब्यॉय का काम कर सकते हैं।
  • आप अपने पुराने नोट्स को Studypool की वेबसाइट पर बेचकर पैसे कमा सकते हैं।

बिना निवेश के ऑनलाइन पैसा कमाने से संबंधित जानकारी 

ऑनलाइन पैसा कमाने के तरीके अनुमानित कमाई 
यूट्यूब चैनल पर कंटेंट क्रिएट करना चैनल मोनेटाइज होने तथा अधिक Viewership होने पर 20,000 – 25,000 
अमेजॉन तथा फ्लिपकार्ट एफिलिएट प्रोग्राम ज्वाइन करें प्रोडक्ट शेयर करने पर 8 से 10% तक कमीशन 
जोमैटो तथा स्विगी पर डिलीवर ब्यॉय बनकर कमाएं 12-13 आर्डर पूरा करके 400-500 रूपए 
पुराने नोट्स सेल करके कमाएं प्रत्येक महीने 5000-7000 रूपए 
फ्रीलांसिंग करके पैसे कमाएं प्रोजेक्ट के आधार पर हर महीने 20,000 से 25,000 रूपए 
कोर्स सेलिंग के माध्यम से पैसा कमाएं कोर्स की बिक्री के आधार पर 15,000-25000 रूपए 
रेफरल प्रोग्राम के द्वारा पैसा कमाएं 6000 – 8000 रूपए (विभिन्न प्लेटफार्म के आधार पर)
वेबसाइट तथा ऐप रिव्यू देकर पैसा कमाएं 10,000 – 12,000 रूपए प्रत्येक महीने 

कैप्चा टाइपिंग जॉब डेली पेमेंट बिना निवेश (Captcha Typing Job Daily Payment Without Investment)

यदि आप कैप्चा टाइपिंग जॉब की तलाश कर रहे हैं, तो आप 2Captcha वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं, जहां पर आपको क्लाइंट के लिए कैप्चा सॉल्व करना होगा। 1000 कैप्चा सॉल्व करने पर आपको 0.30-1 डॉलर तक मिलेगा, इसी प्रकार से आप Kolotibablo वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं, यहां पर भी आपको कैप्चर सॉल्व का काम मिल जाएगा, हालांकि काम करने से पहले आपको टेस्ट पास करना होगा। इस वेबसाइट पर काम करने के पश्चात आपको जो पैसा मिलेगा, उसे आप Paypal तथा Skrill के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं।  

महत्वपूर्ण बिंदु: कैप्चा टाइपिंग जॉब में बहुत ज्यादा फ्रॉड होता है, ऐसे में किसी भी वेबसाइट पर विजिट करने से पहले आपको उस वेबसाइट का रिव्यू चेक करना चाहिए और अपना पर्सनल डिटेल वेबसाइट के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। 

कैप्चा टाइपिंग जॉब में काफी कम पैसा मिलता है। यदि आप तीन से चार घंटे तक मेहनत करके कैप्चा सॉल्व करेंगे, तो आपको 80 से 100 रूपए तक मिलेंगे। ऐसे में हमारी आपको सलाह रहेगी, कि आप कैप्चा सॉल्व करने से संबंधित काम करने के बजाय ऊपर बताएं गए अच्छे अर्निंग मेथड पर काम करें।

बिना निवेश के रोजाना ₹1000 कैसे कमाएं? (How to Earn 1000 Rs Per Day Without Investment Online)

यदि आप बिना निवेश के रोजाना 1000 रुपए तक कमाना चाहते हैं, तो आप वीडियो एडिटिंग शुरू कर सकते हैं। वीडियो एडिटिंग सीखने के लिए VN काफी अच्छा ऐप है, जिससे आप मोबाइल से ही काफी अच्छी वीडियो एडिट कर सकते हैं। यदि आप 30 से 40 सेकंड की रील एडिट करते हैं, तो उसके लिए 500 रूपए तक चार्ज कर सकते हैं, इसी तरह से यदि आप दिन में दो वीडियो एडिट करेंगे, तो आपको 1000 रूपए मिल जाएगा। 

यदि आपको डिजाइनिंग में रूचि है, तो आप ग्राफिक डिजाइनिंग कर सकते हैं, जिसमें एक थंबनेल बनाने के लिए आपको 200 से 300 रूपए तक मिल सकता हैं और यदि आप 2 क्लाइंट के साथ काम करेंगे, तो आपको 1000 रुपए तक मिल जाएगा।

वर्तमान में एक नया ऐप unicon.ai लॉन्च हुआ है, जहां पर आप अपने नॉलेज को दूसरे लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं और अपना 1 घंटे का प्राइस सेट कर सकते हैं और पर्सनल मेंटरशिप के द्वारा पैसे कमा सकते हैं। 

बिना निवेश के ऑनलाइन गेम खेलकर पैसा कैसे कमाएं? (How to Earn Money Online Without Investment by Playing Games) 

यदि आप बिना निवेश के ऑनलाइन गेम खेलकर पैसा कमाना चाहते हैं, तो आप esports टूर्नामेंट में भाग ले सकते हैं। आप TournaFest तथा Battlefy प्लेटफॉर्म पर PUBG Mobile तथा Fortnite जैसे गेम खेल सकते हैं। आप Beta Testing और PlayTestCloud जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके नए गेम को टेस्ट कर सकते हैं और गेम के बारे में अपना फीडबैक दे सकते हैं, जहां पर प्रत्येक गेम टेस्ट करने पर आपको 250-1500 रुपए तक मिल सकता है।

Also Read – इंस्टाग्राम पर रील्स वायरल करने वाला ऐप (Instagram Per Reels Viral Karne Wala App)

FAQS – How to Earn Money Online Without Investment 

आइए इस लेख में बिना निवेश के ऑनलाइन पैसा कमाने से जुड़े हुए कुछ प्रश्नों को देखते हैं। 

#1. मैं ऑनलाइन 1000 रुपए कैसे कमा सकता हूं? 

ऑनलाइन ₹1000 कमाने के लिए आप फ्रीलांसिंग कर सकते हैं, जहां से आप आसानी से 1000 रुपए तक कमा पाएंगे, इसके अलावा आप टास्क पूरा करके तथा रेफरल प्रोग्राम के द्वारा ₹1000 तक कमा सकते हैं।  यदि आप यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्म पर थोड़ा समय देंगे, तो आप कंटेंट क्रिएट करके काफी ओअच्छा पैसा कमा सकते हैं। 

#2. No. 1 अर्निंग ऐप कौन सा है? 

अलग-अलग स्किल सेट वाले लोगों के लिए No.1 अर्निंग ऐप अलग-अलग हो सकता है। रीसेलिंग में रूचि रखने वाले लोगों के लिए मीशो एक अच्छा प्लेटफाॅर्म हो सकता है, इसी प्रकार से कंटेंट क्रिएट करने वाले लोगों के लिए यूट्यूब तथा इंस्टाग्राम एक अच्छा ऐप हो सकता है तथा गेम खेलने वाले लोगों के लिए विंजो एक अच्छा ऐप हो सकता है।

#3. पैसा कमाने के लिए कौन सी रियल वेबसाइट है?

पैसा कमाने के लिए Amazon Mechanical Turk एक रियल वेबसाइट है, जहां से आप डाटा एंट्री तथा छोटे-छोटे टास्क पूरा करके पैसे कमा सकते हैं।

निष्कर्ष 

इस लेख में हमने आपको बिना निवेश के ऑनलाइन पैसा कैसे कमाएं (How to Earn Money Online Without Investment) के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है तथा यूट्यूब से पैसे कमाने का पूरा प्रोसेस बताया है। 

Leave a Comment

For important updates, join our Telegram channel:

👉 Join Telegram Channel