हानिया आमिर (पाकिस्तानी अभिनेत्री) अपने नए इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर विवादों में चल रही है। अभी हाल में ही सिंगर आसिम अजहर के साथ उनकी शादी की भी चर्चा चल रही थी और अब इस बीच हानिया आमिर का नया सोशल मीडिया अकाउंट ट्रेंड कर रहा है, जिसे देखकर लोग कर रहे हैं, कि उन्होंने फेम पाने के लिए एक नया अकाउंट बनाया है।
भारत सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लगाया था बैन
पहलगाम हमले के बाद से भारत सरकार ने सख्त रूप अपनाते हुए पाकिस्तानी कलाकारों और क्रिकेटर्स के सोशल मीडिया अकाउंट पर बैन लगाया था, इसीलिए हानिया आमिर का जो वेरीफाइड अकाउंट है, वह भारत में नहीं दिखता है क्योंकि भारत में उनके बहुत अधिक फॉलोअर्स थे, इसीलिए उनकी पाॅपुलैरिटी कम हो गई। ऐसे में यूजर्स का दावा है, कि हानिया आमिर के द्वारा नया अकाउंट बनाया गया है, जिसे भारतीय यूजर्स के लिए एक्टिव किया गया है।

रेडिट पर वायरल हो रहा यूजरनेम “haniapaneer”
रेडिट पर यूजरनेम haniapaneer के बहुत सारे स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। हानिया ने एक शो किया था, शो का नाम, “नाम तो सुना होगा” था। उसके बाद से ही यह सोशल मीडिया अकाउंट वायरल हो गया। पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैन पेज इसे एक नया अकाउंट बता रहे हैं। भारतीय यूजर्स हानिया आमिर को लगातार ट्रोल कर रहे हैं।
Also read – कोर्ट ने राजपाल यादव को आज शाम 4 बजे तक सरेंडर होने की दी मोहलत
हानिया आमिर के अकाउंट की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं
हानिया आमिर ने अभी तक आधिकारिक तौर पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट की पुष्टि नहीं की है और उनकी टीम के द्वारा भी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। अभी यह सभी बातें सिर्फ अफवाह है।
