धुरंधर 2 के सेट से संजय दत्त का धमाकेदार सीन कर देगा हैरान, लीक हुआ वीडियो 

फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर काफी तगड़ी कमाई की थी। साल 2025 में इस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई किया था। फैंस धुरंधर के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, हालांकि दूसरा पार्ट रिलीज होने से पहले ही संजय दत्त का एक सीन लीक हो गया। 

संजय दत्त ने निभाया है एसपी असलम का किरदार 

धुरंधर 2 रिलीज होने से पहले ही उसका एक तगड़ा सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह सीन संजय दत्त का है, जिन्होंने एसपी असलम का किरदार निभाया है। फिल्म मेकर्स ने लीक हुए सीन को रोकने का पूरा प्रयास किया, लेकिन वह इसे रोक नहीं सके। 

सफेद कुर्ते पैजामे में नजर आए एसपी असलम 

एसपी असलम अर्थात (संजय दत्त) सफेद कुर्ते पैजामे में नजर आ रहे हैं, जो हाथ में बंदूक लिए एंबुलेंस के सामने खड़े हुए हैं तथा उनके ऊपर बहुत सारे पाकिस्तानी झंडे लगे हुए है। संजय दत्त फोन पर किसी से बातचीत कर रहे हैं और एंबुलेंस के सामने खड़े होकर किसी के ऊपर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। 

वीडियो को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं, कि फिल्म में संजय दत्त काफी धमाकेदार एक्शन कर सकते हैं। गौरतलब है, कि धुरंधर के पहले पार्ट में अक्षय खन्ना ने सुर्खियां बटोरी थी और फैंस को अपना दीवाना बनाया था। 

Also Read – The 50 के ‘लायन’ की असली पहचान आई सामने? आवाज सुनते ही फैंस को आई इस खूंखार बॉलीवुड विलेन की याद!

19 मार्च 2026 को धुरंधर 2 रिलीज होने वाली है। धुरंधर 2 रिलीज होने से पहले ही लीक हुए सीन को देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, कि लगता है धुरंधर 2 के लिए भी एक ड्राइंग बनाना पड़ेगा, एक अन्य यूजर ने लिखा, कि हमजा और उजैर बलोच। 

Leave a Comment

For important updates, join our Telegram channel:

👉 Join Telegram Channel