शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ फिल्म धुरंधर ने बवाल मचा दिया, जिसे दर्शकों ने खूब सारा प्यार दिया, ऐसे में अब दूसरे पार्ट धुरंधर 2: द रिवेंज से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। लोकेश धर, आदित्य धर और ज्योति देशपांडे फिल्म के प्रोड्यूसर है तथा फिल्म को आदित्य धर के द्वारा लिखा गया है।
धुरंधर 2: द रिवेंज के टीजर ने बढ़ाया दर्शकों का एक्साइटमेंट
धुरंधर 2 का टीजर जारी होने के बाद से दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ गया है, क्योंकि इस बार बड़े स्केल पर हाई वोल्टेज ड्रामा और एक्शन देखने को मिलेगा। ऐसी खबरें आ रही हैं, कि यह फ्रेंचाइजी का आखिरी पार्ट हो सकता है, इसीलिए दर्शक धुरंधर 2 को लेकर और अधिक उत्साहित हैं।

लियारी की सड़कों पर दिखा रणवीर सिंह का धांसू अवतार
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह पहले के मुकाबले और अधिक आक्रामक दिखाई दे रहे हैं, ऐसे में पता चलता है, कि इस बार जंग और भी खतरनाक हो सकती है। रणवीर सिंह की दिवानगी इस बार फैंस के सर चढ़कर बोलेगी।
पांच भाषाओं में होगी धुरंधर 2 रिलीज
फिल्म धुरंधर को केवल हिंदी भाषा में ही रिलीज किया गया था, हालांकि अब धुरंधर 2 को पांच विभिन्न भाषाओं मलयालम, कन्नड़, तेलुगू, तमिल और हिंदी में रिलीज किया जाएगा और उम्मीद है, कि इस बार रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन होगा।
Also Read – कोर्ट ने राजपाल यादव को आज शाम 4 बजे तक सरेंडर होने की दी मोहलत
नेटफ्लिक्स नहीं इस बार Jio Hotstar पर होगी धुरंधर 2 रिलीज
फिल्म धुरंधर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था, हालांकि इस बार धुरंधर 2 को जिओ हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। फर्स्ट लुक पोस्टर के माध्यम से इस बात की पुष्टि की गई। म्यूजिक लेवल को भी बदल दिया गया है, जहां पहले सारेगामापा था, उसे अब टी सीरीज कर दिया गया है।
