सुपरहिट बॉलीवुड अभिनेता 31 साल से है गायब, बेटी ने बताई सच्चाई

राज किरण 80 के दशक में एक प्रचलित कलाकार थे, उनकी इमोशन से भरपूर एक्टिंग और सादगी भरे जीवन ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया था, उस दौर में उन्होंने बहुत सारे फेमस फिल्मों में काम किया था। राज किरण निगेटिव किरदार और लीड हीरो दोनों के तौर पर काम कर चुके हैं। 

राज किरण दुनिया से अचानक हो गए गायब

राज किरण अपने करियर के सुनहरे दौर में फिल्मों में काम करना छोड़ दिया और फिर दुनिया से गायब हो गए, हालांकि सबसे हैरानी वाली बात यह रही, कि वह फिल्म छोड़ने के साथ ही निजी जीवन से भी गायब हो गए। उसके पास से उनके चाहने वालों के मन में यह सवाल था, कि राज किरण क्या कर रहे है, लेकिन अभी तक इस सवालों का कोई  सटीक जवाब नहीं मिल पाया है। 

गुमनाम जिंदगी तथा मानसिक बीमारी को लेकर उड़ती रही अफवाहें 

बहुत सारी रिपोर्ट में दावा किया गया है, कि वह विदेश चले गए, जबकि कुछ लोगों का ऐसा कहना है, कि वह मानसिक स्थिति से गुजर रहे हैं। ऐसा कहा जाता है, कि लगभग 31 साल पहले वह न्यूयॉर्क में गए हुए थे, उसके बाद से वह अचानक लापता हो गए। प्राइवेट डिटेक्टिव की सहायता से पुलिस ने उन्हें ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। 

Also read – Kriti Verma Traditional Looks: बिग बॉस फेम कृति वर्मा के इन 5 ट्रेडिशनल लुक्स ने इंटरनेट पर मचाया गदर, फैंस बोले- ‘देसी कुड़ी हो तो ऐसी’

राज किरण की बेटी ऋषिका महतानी ने बताई सच्चाई 

राज किरण की बेटी ऋषिका महतानी का कहना था, कि उनके पिता मानसिक दौर से गुजर रहे थे, जिसमें उनके चाचा और उनकी माँ ने उन्हें ढूँढने का प्रयास किया, लेकिन उसमें वह सफल नहीं हो सके। ऐसी भी खबरें थी, कि वह मानसिक हॉस्पिटल में भर्ती है तथा कुछ लोगों का ऐसा भी कहना है, कि वह ऑटो चला रहे हैं, लेकिन यह सभी बातें अफवाह है। 

Leave a Comment

For important updates, join our Telegram channel:

👉 Join Telegram Channel