सोनम कपूर का बेबी शावर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस दौरान उन्होंने ग्रीन रंग का ट्रेडिशनल लहंगा पहना हुआ है, जो मॉर्डन लुक का नजर आ रहा है। प्रेगनेंसी के इस दौर में भी उन्होंने अपने आउटफिट स्टाइल को मेंटेन किया है।
आनंद आहूजा और सोनम कपूर दूसरी बार बनने वाले हैं पेरेंट्स
स्प्रिंग 2026 में आनंद आहूजा और सोनम कपूर दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले है। साल 2022 में सोनम कपूर ने अपने पहले बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम वायु था। नवम्बर 2025 में सोनम कपूर ने अपने दूसरे प्रेगनेंसी के बारे में फैंस को जानकारी दी थी।

बच्चें के जेंडर को लेकर सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे कयास
सोनम कपूर की बेबी शावर की तस्वीर आने के बाद से सोशल मीडिया पर लोग बच्चे के जेंडर को लेकर कयास लगा रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए एक यूजर ने दावा किया, कि सोनम कपूर को बेटी होने वाली है, इसके बाद उनके पोस्ट पर बहुत सारे यूजर्स ने कमेंट किया।
जेंडर को लेकर AI से पूछा गया सवाल
AI टूल ग्रोक से यूजर ने जेंडर को लेकर सवाल किया, कि क्या बेबी शावर को देखकर जेंडर का अंदाजा लगाया जा सकता हैं, इसके जवाब में ग्रोक ने कहा, कि पुरानी मान्यताओं के आधार पर नीचे की ओर बंप होने पर बेटा, गोल और ऊपर की तरफ बंप होने पर बेटी होने की संभावना होती है, हांलाकि यह वैज्ञानिक तौर पर प्रमाणित नहीं है।
Also Read – दिन में 80 सिगरेट पीने की वजह से हुआ था लंग कैंसर, तबाह हो गई थी एक्टर की जिंदगी
फैंस बेटा अथवा बेटी होने को लेकर खुद से कयास लगा रहे हैं, हालांकि सोनम कपूर और आनंद आहूजा दूसरी बार पैरेंट्स बनने पर बहुत खुश है।
