बॉलीवुड इंडस्ट्री में विनोद खन्ना एक मशहूर एक्टर माने जाते हैं। उनकी फिल्म को फैंस आज भी काफी पसंद करते हैं। अपनी काबिलियत के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी है, हालांकि जब वह अपने करियर के पीक पर थे, तब वह अमेरिका चले गए थे, जहाँ वह आध्यात्मिक गुरु ओशो के काम्यून में शामिल हो गए थे।
विनोद खन्ना की पत्नी ने खोला, निजी जीवन से जुड़ा हुआ राज
अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से बात करते हुए विनोद खन्ना की पत्नी ने बताया, कि साल 2001 में उनके पति को लंग कैंसर हुआ था। उनके फेफड़ों में कुछ पैच आए थे। वह हर साल चेकअप कराने के लिए जाते थे। विनोद खन्ना रोजाना लगभग 40 से 80 सिगरेट पी जाते थे, जिससे धीरे-धीरे उनका फेफड़ा खराब हो गया था। मुंबई के MRI स्पेशलिस्ट ने फेफड़े में कैंसर की बात बताई थी।

आध्यात्मिक गुरु के पास गए थे विनोद खन्ना
विनोद खन्ना की पत्नी ने बताया, कि वह आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के पास भी गए थे, साथ ही उन्होंने ऑंन्कोलॉजी के हेड से सलाह भी लिया था। जब विनोद खन्ना को मेडिकल क्लीयरेंस मिल गया था, उसके बाद वह ऋषिकेश के आश्रम गए थे, जहां उन्होंने अपना समय बिताया।
तत्पश्चात वह विनोद खन्ना के साथ जर्मनी चली गई थी। एक दिन शाम को अचानक से उनके कंधे में तेज दर्द होने लगा। गुरुदेव उनसे मिलने आए और उन्होंने एक्स रे करने की सलाह दी। जब एक्स-रे हुआ, तो उसमें कोई धब्बे का निशान नहीं था और कैंसर ठीक हो गया था। बाद में पता चला, कि उन्हें ब्लैडर कैंसर हो गया है, यदि वह एलोपैथिक ट्रीटमेंट कराते, तो लगभग 2 साल के बाद उनके जिंदा रहने का चांस 25% होता।
Also Read – करण जौहर पर भड़कते नजर आए गोविंदा, ये है वजह…
उन्होंने गुरुदेव से कहा, कि उनके जाने का समय आ गया है, इसीलिए वह अपने शरीर को टॉर्चर नहीं करेंगे, उसके बाद उन्होंने पंचकर्म थेरेपी कराया और उनका कैंसर ठीक हो गया।
