100 साल पूरा होने के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने एक कार्यक्रम रखा था, जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर कपूर और आमिर खान जैसे तमाम बड़े स्टार को न्यौता भेजा गया था। कार्यक्रम में रणवीर कपूर और सलमान खान को मुख्य रूप से स्पॉट किया गया।
मोहन भागवत के भाषण में रणवीर और सलमान खोए दिखें
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भाषण देते हुए कहा, कि हमारे देश का विभाजन धर्म के कारण हुआ था। ईसाई और इस्लाम धर्म आज भी भारत में मौजूद है। मोहन भागवत ने कहा, कि आपस में झड़प होती रहती है, लेकिन इसके बावजूद हमारा देश एकजुट है। भागवत का कहना है, कि यदि आप हिंदू धर्म को अपनाते हैं, तो आप अपनी भाषा और अपनी धार्मिक प्रथा को नहीं गंवाते हैं। मोहन भागवत के भाषण में रणवीर कपूर और सलमान खान पूरी तरह से खोए दिखे।

दबंग स्टाइल में सलमान खान ने मारी एंट्री
सलमान खान ने आरएसएस के कार्यक्रम में एकदम दबंग स्टाइल में एंट्री मारी। उन्होंने काला चश्मा और नीले रंग का शर्ट पहना हुआ था। सलमान खान को देखकर आरएसएस के कार्यकर्ता भी खुशी से झूम उठे।
Also Read – मंगलवार को खाती है नाॅनवेज, कौन है यह एक्ट्रेस जिसका पूरा परिवार है नास्तिक!
लेखक और फिल्मकार भी कार्यक्रम में हुए शामिल
आरएसएस के इस कार्यक्रम में ना सिर्फ बॉलीवुड अभिनेता बल्कि कई सारे फिल्मकार और लेखक भी सम्मिलित हुए थे, जिसमें लेखक प्रसून जोशी और फिल्मकार सुभाष घई गीतकार शामिल थे। कार्यक्रम में समाज के व्यापक भविष्य को लेकर भी चर्चा की गई। आरएसएस के कार्यक्रम से जुड़ा हुआ वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
