श्रुति हासन जो कमल हासन की बेटी है, उन्होंने अपने मेहनत से फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। उनके पिता कमल हासन बहुत बड़े सुपरस्टार थे, हालांकि उन्होंने अपना नाम बनाने के लिए कभी अपने पिता के नाम का सहारा नहीं लिया। श्रुति तेलुगू, तमिल और हिंदी भाषाओं में काम कर चुकी है।
श्रुति हासन का पूरा परिवार है नास्तिक
श्रुति हासन ने बातचीत के दौरान बताया, कि उनका पूरा परिवार भगवान को नहीं मानता है और उनके घर में पूजा नहीं होती है। उनके पिता कमल हासन को धर्म पर बात करना बिल्कुल पसंद नहीं था और उनका पूरा परिवार धर्म से जुड़ा हुआ कोई भी कार्य नहीं करता है।
कमल हासन को ज्योतिष और टैटू पसंद नहीं

कमल हासन टैटू और ज्योतिष में विश्वास नहीं रखते हैं, इसीलिए वह इन सब चीजों से दूरी बनाए रखते थे, हालांकि श्रुति हासन का प्रकृति से जुड़ी मान्यताओं में विश्वास है।
श्रुति हासन का बचपन फिल्म सेट पर ही बीता
श्रुति हासन ने बताया, कि उनके माता-पिता कभी स्कूल नहीं गए थे, इसीलिए दूसरे बच्चों की तरह उनके घर में पढ़ाई को लेकर अधिक सख्ती नहीं थी। फिल्म सेट पर ही उनका ज्यादातर बचपन बीता, जहां पर उन्होंने बड़े-बड़े कलाकारों को देखा और उन्हीं को देखकर वह आगे बढ़ी।
श्रुति हासन के लिए कला ही है भगवान
हिंदू धर्म में बहुत सारे लोग मंगलवार को नॉनवेज नहीं खाते हैं, लेकिन श्रुति हासन के घर में ऐसा कुछ नहीं था। उनका पूरा परिवार मंगलवार को भी नॉनवेज खाता था, इसीलिए श्रुति कहती है, कि उनको लगता है, कि कला ही उनका भगवान है।
