सेलिना जेटली ने पीएम मोदी से अपने भाई को जेल से छुड़ाने के लिए लगाई गुहार

सेलिना जेटली बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक जाना पहचाना नाम है,  हालांकि वह काफी लंबे समय से विदेश में रह रही है। सेलिना जेटली अपने भाई को लेकर काफी चिंतित है और इसी बीच उनकी शादी की भी खबरें आ रही है। सेलिना जेटली के भाई विक्रांत जेटली स्पेशल फोर्सेज ऑफिसर भी रह चुके हैं, जो 2024 से यूएई की जेल में बंद है, हालांकि किस अपराध के कारण उनको सजा हुई है, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं है। 

मेरा भाई जिंदा भी है अथवा नहीं

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में सेलिना जेटली ने अपने दुख को जाहिर किया। उन्होंने बताया, कि वह अपने भाई के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही है। उनका कहना था, कि कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें मॉल ऑफ द अमीरात की पार्किंग से उठा लिया। लगभग 9 महीने तक उनके भाई के गिरफ्तारी का रिकॉर्ड नहीं मिला। तमाम कोशिशों के बावजूद वह अपने भाई के बारे में पता नहीं लगा सकी। सेलिना जेटली कहती है, कि उन्हें यह भी नहीं पता, कि उनके भाई जिंदा भी है अथवा नहीं, इसीलिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मदद की गुहार लगाई है। 

बिना चार्जशीट दाखिल किए इतने लंबे समय तक गिरफ्तारी

सेलिना जेटली ने कहा, कि उनके भाई ने क्या गलती किया है, इसके बारे में भी नहीं बताया गया तथा उनके खिलाफ कोई चार्जशीट भी नहीं दायर हुआ, केवल राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा, कि वह मटिटी ग्रुप इंटरनेशनल, जो उनकी पत्नी की कंपनी है, उसी में काम करते थे, जो आईटी और रिस्क मैनेजमेंट के क्षेत्र में आती है। 

Also Read – सुहाना खान के पीछे पड़ी पूरी मीडिया, अहान पांडे के साथ पुराना वीडियो हुआ वायरल 

पीएम मोदी से गुहार लगाते हुए उन्होंने कहा, कि उनके भाई ने देश के लिए सेवा किया है, यदि उनके भाई ने कोई गलती की होती, तो अब तक उनके ऊपर मुकदमा दर्ज हो गया होता। 

Leave a Comment

For important updates, join our Telegram channel:

👉 Join Telegram Channel