पिछले कुछ समय से फिल्म कल्कि की 2898 AD को लेकर चर्चाएं काफी तेज है, जब से दीपिका पादुकोण के कास्टिंग का विवाद सामने आया है, तब से फिल्म मेकर्स उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी अभिनेत्री को देख रहे थे और अब फिल्म मेकर्स ने उनके रिप्लेसमेंट को ढूंढ लिया है। गौरतलब है, कि सितंबर 2025 में दीपिका पादुकोण द्वारा कल्कि फिल्म को छोड़ने की खबर सामने आई थी।
फिल्म मेकर्स की पहली पसंद साई पल्लवी
SUM-80 के रोल के लिए फिल्म मेकर्स की पहली पसंद साई पल्लवी है और उनसे बातचीत भी हो गई है, हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर मेकर्स के द्वारा इसकी घोषणा नहीं की गई है।
30 करोड़ रुपए की होगी बचत

साई पल्लवी को दीपिका पादुकोण की जगह कास्ट करने से फिल्म मेकर्स को 30 करोड़ रुपए की बचत होगी।
दीपिका पादुकोण ने कल्कि में SUM-80 सुमति का रोल निभाया था
कल्कि फिल्म की कहानी के लिए दीपिका पादुकोण ने SUM-80 (सुमति) का रोल निभाया था और उनका किरदार बहुत जरूरी था। कल्कि की भविष्यवाणी से जुड़ी मां का रोल निभाने में दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट टेस्ट सब्जेक्ट थी।
साई पल्लवी से शुरुआती दौर में है बातचीत
सूत्रों के मुताबिक सई पल्लवी से अभी शुरुआती दौर में बातचीत जारी है अभी फिल्म के किरदार को लेकर कुछ भी टाइम नहीं हुआ है हालांकि फ़िल्म देखकर पैसा लगता है की सई पल्लवी रोड को काफी अच्छे ढंग से निभा सकती है।
Also Read – सुपरहिट बॉलीवुड अभिनेता 31 साल से है गायब, बेटी ने बताई सच्चाई
फिल्म मेकर्स द्वारा आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
साई पल्लवी को फिल्म को साइन नहीं किया गया है और अभी उनके शूटिंग में शामिल होने की खबर पूरी तरह से अफवाह है। फिल्म मेकर्स द्वारा आधिकारिक पुष्टि के बाद ही आगे की स्थिति पूरी तरह से साफ हो पाएगी।
