फिल्म “ओ रोमियो” रिलीज होने से पहले ही आई विवादों के घेरे में, सिविल कोर्ट तक पहुंचा मामला 

फिल्म “ओ रोमियो” के साथ शाहिद कपूर धमाकेदार वापसी कर सकते हैं। फिल्म का जब पहला गाना रिलीज हुआ था, तो उसमें दिशा पाटनी के कातिलाना अंदाज को लोगों ने काफी पसंद किया था, हालांकि रिलीज होने से पहले ही फिल्म विवादों के घेरे में आ गई है। 

गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी पहुंची सिविल कोर्ट

गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख फिल्म ओ रोमियो की रिलीज पर रोक लगाने के लिए सिविल कोर्ट पहुंच गई है। विशाल भारद्वाज और साजिद नाडियाडवाला के मार्गदर्शन में बनी फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी भी नजर आ रही है। 

सनोबर का आरोप, फिल्म में पिता को गलत तरीके से दिखाया गया 

सनोबर शेख ने याचिका में कहा है, कि फिल्म में शाहिद कपूर ने जो रोल किया है, वह उनके पिता हुसैन उस्तरा का है, जिसमें उन्हें गलत तरीके से पेश किया गया है। सनोबर शेख ने फिल्म निर्देशक के अलावा पत्रकार और लेखक हुसैन जैदी के खिलाफ भी शिकायत की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6 फरवरी को कोर्ट में याचिका पर सुनवाई हो सकती है। 

Also Read – ना बच्चे, ना शादी बॉलीवुड छोड़ दुबई में काम कर रही मिस इंडिया! 

हुसैन जैदी की पुस्तक माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर आधारित है फिल्म

लेखक हुसैन जैदी के द्वारा लिखी गई पुस्तक माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर फिल्म ओ रोमियो पूरी तरह आधारित है। 3 फरवरी को यह फिल्म थिएटर पर धमाल मचाने वाली थी, हालांकि कोर्ट में मामला पहुंचने के पश्चात अब इस फिल्म के रिलीज होने पर सस्पेंस बना हुआ है। 

Leave a Comment

For important updates, join our Telegram channel:

👉 Join Telegram Channel