पर्पल कलर की साड़ी में एक्ट्रेस ने दिखाया बड़ा बेबी बंप

फिल्म मेकर अभिषेक पाठक और अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय बहुत जल्द पेरेंट्स बनने वाले है। परिवार के द्वारा अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय के गोदभराई की रस्म रखी गई। गोदभराई के वीडियो को शिवालिका ने जैसे ही सोशल मीडिया पर अपलोड किया, उनके फैंस उनके लुक को देखकर प्रभावित हो गए।  

पर्पल साड़ी में शिवालिका को देखकर फैंस हुए दीवाने

गोदभराई की रस्म में शिवालिका पर्पल साड़ी पहनी हुई थी। उनके पति अभिषेक पाठक भी एथनिक लुक में दिखाई दे रहे थे, जो काफी हैंडसम लग रहे थे। इन दोनों कपल्स को साथ में देखकर फैंस काफी उत्साहित थे और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे थे। 

अभिषेक ने गोदभराई के दौरान शिवालिका पर लुटाया अपना प्यार

अभिनेत्री शिवालिका ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें बेबी शाॅवर के डेकोरेशन को साफ तौर पर देखा जा सकता है, जिसकी सजावट फूल और केले के पत्ते से हुई है। अभिषेक शिवालिका के ऊपर दिल खोलकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं और उनको स्पेशल फील करवा रहे हैं। गोदभराई की रस्म में अभिषेक का पूरा परिवार काफी खुश नजर आ रहा है। 

Also Read – क्या बड़े साहब बनकर सलमान खान रणवीर सिंह को चटाएंगे धूल? वायरल तस्वीर की पूरी सच्चाई

फरवरी 2023 में दोनों कपल्स की हुई थी ग्रैंड वेडिंग

फिल्म खुदा हाफिज की शूटिंग के दौरान शिवालिका ओबेरॉय और अभिषेक पाठक की मुलाकात हुई थी और यही से इन दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी, बाद में फरवरी 2023 में दोनों ने गोवा में शादी किया था और अब लगभग 2 साल बाद यह दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। 

Leave a Comment

For important updates, join our Telegram channel:

👉 Join Telegram Channel