आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने वाला ऐप (Aadhar Card Se Bank Balance Check Karne Wala App)

Aadhar Card Se Bank Balance Check Karne Wala App – आज के डिजिटल युग में सभी चीजें काफी आसान हो गई है, पहले के समय में बैंक बैलेंस चेक करने के लिए लोगों को लंबी लाइन लगानी पड़ती थी, वहीं आज आप केवल आधार कार्ड के माध्यम से ही अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं।

तो आइए इस लेख में आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने वाला ऐप (Aadhar Card Se Bank Balance Check Karne Wala App) तथा आधार कार्ड से बैंक अकाउंट की जानकारी कैसे प्राप्त करें के बारे में जानते हैं।

Table of Contents

आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने वाला ऐप (Aadhar Card Se Bank Balance Check Karne Wala App)

Aadhar Card Se Bank Balance Check Karne Wala App

आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए हमने इस लेख में आपको टॉप 5 आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने वाला ऐप्स बताया है, जिसका इस्तेमाल करके आप बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं। 

#1. PayNearby 

PayNearby App ऐप का इस्तेमाल करके आप आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं। इस ऐप में आप बिल पेमेंट, मनी ट्रांसफर, रिचार्ज, अकाउंट ओपनिंग तथा पैन कार्ड जैसे 20 से भी अधिक सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। 

इस ऐप का इस्तेमाल करके 50 लाख से भी अधिक रिटेलर अपने बिजनेस को आगे बढ़ा रहे हैं, यहां पर आपको एक बार इन्वेस्टमेंट करने पर लाइफ टाइम रिटर्न मिलता है। यूजर फ्रेंडली इंटरफेस होने के कारण ऐप का इस्तेमाल करना काफी आसान है, जहां पर 24×7 कॉल सपोर्ट उपलब्ध है।

PayNearby ऐप की प्रमुख विशेषताएं 

ऐप का नाम (App Name)PayNearby App
ऐप डाउनलोड संख्या (Downloads)1 Cr+
ऐप की साइज (Size)56MB
रेटिंग और रिव्यू (Rating & Review)4.3 रेटिंग और 2 लाख रिव्यू 
ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System)Android 5.1 and up
ऑफिशियल डेवलपर (Official Developer)Nearby Technologies 
रिलीज डेट (Release Date) 29 Jun 2017
ऐप का डाउनलोड लिंक (App Download Link)Download Now

#2. Spice Money 

Spice Money ऐप का इस्तेमाल करके आप अपनी दुकान को डिजिटल एवं बैंकिंग सेवा केंद्र बना सकते हैं और 50,000 रूपए तक कमा सकते हैं। इस ऐप में आपको आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS), डोमेस्टिक मनी ट्रांसफर (DMT), मोबाइल, डीटीएच रिचार्ज, ग्राहक लोन, माइक्रो एटीएम तथा मिनी एटीएम जैसी सुविधा उपलब्ध है।

आप मोबाइल नंबर तथा बेसिक केवाईसी डॉक्यूमेंट के‌ साथ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं तथा प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर कमीशन कमा सकते हैं, इसके अलावा रेगुलर प्रोडक्ट ट्रेनिंग के द्वारा आप अपनी स्किल को इंप्रूव कर सकते हैं तथा अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस दे सकते हैं।

Spice Money ऐप की प्रमुख विशेषताएं 

ऐप का नाम (App Name)Spice Money App
ऐप डाउनलोड संख्या (Downloads)50L+
ऐप की साइज (Size)54MB
रेटिंग और रिव्यू (Rating & Review)4.4 रेटिंग और 1 लाख रिव्यू 
ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System)Android 6.0 and up
ऑफिशियल डेवलपर (Official Developer)Spice Money Limited 
रिलीज डेट (Release Date) 5 Feb 2016
ऐप का डाउनलोड लिंक (App Download Link)Download Now

#3. Payworld 

Payworld App एक रिटेलर पेमेंट ऐप है, जो वर्तमान समय में भारत के 28 राज्यों तथा 700 जिलों में उपलब्ध है। इस ऐप का 7 लाख से भी अधिक रिटेलर लाभ उठा रहे हैं, जिसमें IRCTC बुक टिकट, एयर और रेलवे टिकटिंग, बिल पेमेंट, Withdrawal तथा Balance Enquiry, इंश्योरेंस और डिजिटल गोल्ड जैसी सुविधा उपलब्ध है। 

पेवर्ल्ड ऐप में आप मर्चेंट बनकर अपने कस्टमर के लिए पैन कार्ड अप्लाई कर सकते हैं तथा पुराने कार्ड को अपडेट कर सकते हैं। आप विभिन्न बिजनेस के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भर सकते हैं। यह ऐप भारत की विभिन्न क्षेत्रीय भाषा तथा हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है, जिसमें Fast & Secure मनी ट्रांसफर होता है।

Payworld ऐप की प्रमुख विशेषताएं 

ऐप का नाम (App Name)Payworld App
ऐप डाउनलोड संख्या (Downloads)10L+
ऐप की साइज (Size)60MB
रेटिंग और रिव्यू (Rating & Review)4.0 रेटिंग और 8 हजार रिव्यू 
ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System)Android 7.0 and up
ऑफिशियल डेवलपर (Official Developer)Payworld Digital Services Private Limited 
रिलीज डेट (Release Date) 31 Aug 2020
ऐप का डाउनलोड लिंक (App Download Link)Download Now

#4. Airtel Payments Bank App

Airtel Payments Bank App ऐप में आप अपने मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके रजिस्टर कर सकते हैं और कुछ मिनट में ही एयरटेल मर्चेंट बन सकते हैं, जहां से आपको अपनी दुकान अथवा व्यवसाय के लिए एक कस्टमाइज QR Code मिल जाएगा, जिससे आप 140+ UPI Apps से पेमेंट प्राप्त कर सकते हैं और मोबाइल तथा प्रीपेड रिचार्ज कर सकते हैं। आपको प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर पैसे मिलेंगे, जिन पैसों को आप अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं।

Airtel Payments Bank ऐप की प्रमुख विशेषताएं 

ऐप का नाम (App Name)Airtel Payments Bank App
ऐप डाउनलोड संख्या (Downloads)50L+
ऐप की साइज (Size)74MB
रेटिंग और रिव्यू (Rating & Review)3.5 रेटिंग और 22 हजार रिव्यू 
ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System)Android 6.0 and up
ऑफिशियल डेवलपर (Official Developer)Airtel 
रिलीज डेट (Release Date) 22 Nov 2016
ऐप का डाउनलोड लिंक (App Download Link)Download Now

#5. Easy Pay 

Easy Pay ऐप आपको आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने की अनुमति देता है। इस ऐप में आप पेमेंट, लोन तथा विभिन्न प्रकार के फाइनेंशियल प्रोडक्ट की सर्विस को अपने कस्टमर तक पहुंचा सकते हैं।‌ आप विभिन्न प्रकार की बैंकिंग सर्विस जैसे Mini Statement, Balance Enquiry तथा Cash Withdrawal के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ‌

Easy Pay ऐप की प्रमुख विशेषताएं 

ऐप का नाम (App Name)Easy Pay App
ऐप डाउनलोड संख्या (Downloads)10L+
ऐप की साइज (Size)74MB
रेटिंग और रिव्यू (Rating & Review)2.8 रेटिंग और 23 हजार रिव्यू 
ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System)Android 5.1 and up
ऑफिशियल डेवलपर (Official Developer)Easy Pay India 
रिलीज डेट (Release Date) 15 Jun 2018
ऐप का डाउनलोड लिंक (App Download Link)Download Now

आधार कार्ड से बैंक बैलेंस कैसे चेक करें मोबाइल से (Aadhar Card Se Bank Balance Kaise Check Kare Mobile Se)

यदि आप अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करके आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करना चाहते हैं, तो नीचे बताएं गए तरीके को अपनाएं।

  • सर्वप्रथम आप यह सुनिश्चित करें, कि आपका बैंक अकाउंट आपके आधार नंबर से लिंक हो।
  • तत्पश्चात आप आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में *99*99*# डायल करके आधार नंबर के अंतिम 4 अंकों को दर्ज करें।
  • अब आपके मोबाइल स्क्रीन पर आपका बैंक बैलेंस तथा बैंक का नाम प्रदर्शित होगा।

आधार कार्ड से बैलेंस चेक करने वाला ऐप्स डाउनलोड (Aadhar Card Se Balance Check Karne Wala Apps Download)

आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने वाले ऐप्स को डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

  • सर्वप्रथम आपको Google Play Store को ओपन करना होगा।
  • तत्पश्चात इस लेख में बताएं गए आधार कार्ड से बैलेंस चेक करने वाले ऐप को सर्च करना होगा।
  • अब आपके द्वारा सर्च किए गए ऐप का इंटरफेस सामने आएगा, जिसमें आप About this App वाले ऑप्शन पर क्लिक करके ऐप के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • ऐप इंस्टॉल करके आप मर्चेंट के तौर पर रजिस्टर करके आधार कार्ड से अपने ग्राहकों के बैलेंस को चेक कर सकते हैं। 

Also Read – इंस्टाग्राम पर रील्स वायरल करने वाला ऐप (Instagram Per Reels Viral Karne Wala App)

बैंक ऑफ बड़ौदा आधार कार्ड से बैलेंस चेक (Bank Of Baroda Aadhar Card Se Balance Check)

यदि आपने अपना अकाउंट बैंक ऑफ बड़ौदा में खोला है और अपने बैंक खाते को आधार नंबर से लिंक किया है, तो आप नीचे बताएं गए तरीकों का इस्तेमाल करके बैलेंस चेक कर सकते हैं।

  • आप 8468001111 पर मिस्ड कॉल देकर अपना बैलेंस जान सकते हैं, हालांकि आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल करना होगा। 
  • आप BOB World (बैंक ऑफ़ बड़ौदा के ऑफिशियल ऐप) को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं, जहां से आप अपना अकाउंट डिटेल्स डालकर बैलेंस चेक कर सकते हैं।
  • आप 8422009988 पर अकाउंट नंबर के अंतिम 4 अंको के साथ एसएमएस भेजकर बैलेंस जान सकते हैं।

जियो फोन से आधार कार्ड से बैंक बैलेंस कैसे चेक करें? (Jio Phone Se Aadhar Card Se Bank Balance Kaise Check Kare)

जियो फोन से आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए नीचे बताएं गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

  • सर्वप्रथम आपको अपने मोबाइल फोन में My Jio एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होगा।
  • तत्पश्चात ऐप को ओपन करें, जिसमें आपको Jio Engage वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप Financial Services वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • तत्पश्चात आपको Banking वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
  • अब आप अपना आधार कार्ड नंबर तथा बैंक अकाउंट नंबर डालें। 
  • तत्पश्चात अपने आधार कार्ड और मोबाइल नंबर को वेरीफाई करें।
  • इस प्रकार आप ऊपर बताएं गए स्टेप्स को फॉलो करके बैंक बैलेंस को चेक कर सकते हैं। 

आधार कार्ड से बैंक अकाउंट की जानकारी (Aadhar Card Se Bank Balance Ki Details)

आधार कार्ड से बैंक अकाउंट की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे बताएं गए तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

#1. UIDAI वेबसाइट से आधार लिंक बैंक अकाउंट का पता लगाएं 

आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर यह पता लगा सकते हैं, कि आपका आधार नंबर कौन से बैंक अकाउंट से लिंक है। आपको Aadhar Services वाले सेक्शन में जाकर 12 अंकों का आधार नंबर भरकर कैप्चा कोड भरना होगा, उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिससे आप आधार लिंक बैंक अकाउंट का पता लगा पाएंगे। 

#2. CSC DigiPay ऐप का इस्तेमाल करें 

आप CSC DigiPay ऐप का इस्तेमाल करके पता लगा सकते हैं, कि आपका आधार कार्ड कौन से बैंक अकाउंट से जुड़ा हुआ है।

#3. बैंक शाखा पर जाएं 

आप अपने नजदीकी बैंक शाखा पर अपना बैंक पासबुक तथा आधार कार्ड लेकर जाएं, जहां से आप  कर्मचारियों से पता लगा सकते हैं, कि आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक है अथवा नहीं।

#4. AEPS या जन सेवा केंद्र पर जाएं 

आप AEPS अथवा जन सेवा केंद्र पर जाकर फिंगरप्रिंट और आधार कार्ड के माध्यम से आधार लिंक बैंक अकाउंट के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

आर्यावर्त बैंक बैलेंस चेक नंबर (Aryavart Bank Balance Check Number)

आर्यावर्त बैंक में अपना बैंक बैलेंस चेक करने के लिए आपको बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 8010924194 पर मिस्ड कॉल देना होगा, तत्पश्चात कुछ ही देर में आपको अपने बैंक अकाउंट के शेष राशि के बारे में जानकारी मिलेगी, हालांकि आपको यह सुनिश्चित करना होगा, कि आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक हो और यदि आपका अकाउंट लिंक नहीं है, तो आप अपने नजदीकी शाखा में जाकर अपना अकाउंट लिंक करवा सकते हैं। 

Also Read – बिना निवेश के ऑनलाइन पैसा कैसे कमाएं (How to Earn Money Online Without Investment) 

FAQS – आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने वाला ऐप से संबंधित सवाल-जवाब 

आइए इस लेख में आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने वाला ऐप से संबंधित कुछ प्रश्नों को देखते हैं। 

#1. मोबाइल पर आधार कार्ड से बैंक बैलेंस कैसे चेक करें?

आप अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 9999*1# डायल करके अपना आधार नंबर डालें, उसके बाद आपको अपना बैलेंस प्रदर्शित होगा, इसके अलावा BHIM UPI तथा आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के द्वारा भी आप बैलेंस चेक कर सकते हैं। 

#2. आधार कार्ड से 1 दिन में कितने पैसे निकाल सकते हैं?

आधार कार्ड से 1 दिन में पैसे निकालने की सीमा विभिन्न बैंकों के ऊपर निर्भर करती है, जिसमें आप एक दिन में 10,000 से लेकर 50,000 रुपए तक निकाल सकते हैं। 

#3. आधार कार्ड से पैसे कैसे चेक करें app download?

आधार कार्ड से पैसे चेक करने के लिए आप All Bank Balance Check App का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके अलावा YONO SBI ऐप और PayNearby ऐप यूज कर सकते हैं।

#4. बिना बैंक जाए अपना अकाउंट बैलेंस कैसे चेक करें? 

आप यूपीआई ऐप का इस्तेमाल करके बिना बैंक जाए अपना अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं। यूपीआई ऐप से बैलेंस चेक करने के लिए आपको चेक बैलेंस वाले ऑप्शन पर क्लिक करके अपना यूपीआई पिन डालना होगा, उसके बाद आपका बैंक बैलेंस शो होगा।

#5. बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के बैंक बैलेंस कैसे चेक करें? 

बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के बैंक बैलेंस चेक करने के लिए आपको इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करना होगा, जिसमें आप ग्राहक आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करके बैलेंस चेक कर सकते हैं।

निष्कर्ष 

इस लेख में हमने आपको आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने वाला ऐप (Aadhar Card Se Bank Balance Check Karne Wala App) के बारे में जानकारी दी है तथा आधार कार्ड से बैंक बैलेंस कैसे चेक करें मोबाइल से के बारे में भी बताया है।

Leave a Comment

For important updates, join our Telegram channel:

👉 Join Telegram Channel